1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने ढाया कहर, 47 लोगों की मौत से मचा हाहाकार

दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने ढाया कहर, 47 लोगों की मौत से मचा हाहाकार

 Published : Jun 21, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 07:42 pm IST

दक्षिण चीन में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन ने हाहाकार मचा दिया है। इसमें सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं या फिर भूस्खलन की चपेट में आकर जमींदोज हो गए हैं। इस दौरान अब तक 47 लोगों की मौत हुई है।

दक्षिण चीन में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही। - India TV Hindi
दक्षिण चीन में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही। Image Source : REUTERS

बीजिंग: चीन के दक्षिणी क्षेत्र में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने जमकर तबाही मचाई है। सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं और बहुत से मकान व दुकानें भूस्खलन की चपेट में आ जाने से ढह गए हैं। इससे भारी संख्या में लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दक्षिण चीन में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ व भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है। कई दर्जन लोगों के घायल होने की भी आशंका है। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण चीन में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने आम लोगों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया है। लोग सड़क और प्रमुख मार्गों से कट गए हैं। ऐसे मे उन तक राहत पहुंचा पाना मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह बाढ़ और जलभराव के चलते तबाही हो रही है। काफी संख्या में लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी। (एपी) 

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना फिर पहुंची दिल्ली, 15 दिन में दूसरी बार भारत आने से चीन में हलचल


PM मोदी के सख्त नेतृत्व का दिखने लगा असर, कनाडा ने पहली बार 2 खालिस्तानियों के खिलाफ सुनाया बड़ा फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश