1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. शहबाज सरकार की मंत्री मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट को धमकाया, जानिए इमरान खान को राहत देने पर क्या बोलीं?

शहबाज सरकार की मंत्री मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट को धमकाया, जानिए इमरान खान को राहत देने पर क्या बोलीं?

 Written By: Deepak Vyas
 Published : May 11, 2023 05:01 pm IST,  Updated : May 11, 2023 05:16 pm IST

मरियम औरंगजेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'इमरान खान को करप्शन के केस में जवाब देने हैं। जब पुलिस वारंट लेकर लाहौर गई थी, तब पुलिस वालों के लाहौर मे सिर फोड़े गए थे।

शहबाज सरकार की मंत्री मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट को धमकाया, जानिए इमरान खान को राहत देने पर क्या- India TV Hindi
शहबाज सरकार की मंत्री मरियम औरंगजेब ने सुप्रीम कोर्ट को धमकाया, जानिए इमरान खान को राहत देने पर क्या बोलीं? Image Source : TWITTER

Pakistan News: शहबाज सरकार की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब इमरान खान की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान दिया है और माननीय सुप्रीम कोर्ट पर ही सवाल उठा दिए हैं। मरियम औरंगजेब ने कहा कि सियासतदानों के घर, राना सनाउल्लाह के घर जला दिए। क्या वे इस मुल्क के नहीं हैं? रेडिया पाकिस्तान, एंबुलेंस, सरकारी वाहन जले, क्या वे मुल्क के नहीं हैं?

जिसने सरकारी इमारतें जलवाईं, क्या उसे गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था?

मरियम औरंगजेग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'इमरान खान को करप्शन के केस में जवाब देने हैं। जब पुलिस वारंट लेकर लाहौर गई थी, तब पुलिस वालों के लाहौर मे सिर फोड़े गए थे। यदि इमरान को तब सजा दी गई होती तो आज मुल्क जल न रहा होता! इमरान पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसे इमरान खान को अदालत रिलीफ देगी? वो इमरान जो कि न्याय का मुजरिम है, रिमांड पर है, देश और समाज पर जो हमलावर है, क्या उसे सुप्रीम कोर्ट छूट देगी? अगर सुप्रीम कोर्ट राहत देगी तो देश को कौन बचाएगा?

क्या इमरान खान को हार पहनाकर गिरफ्तार किया जाता? भड़की मरियम

मरियम ने कहा कि जब इमरान को गिरफ्तार किया जाता है तो वो पेट्रोल बम चलवाता है। समर्थकों से हुड़दंग मचवाता है। मरियम ने सुप्रीम कोर्ट से सवाल किया कि तीन दिन से पाकिस्तान जल रहा है। इमरान लोगों के घरों बिल्डिंग्स पर हमलावर हो रहा है। सड़कों पर वाहन और सरकारी इमारतों को जलवा रहा है, उसे राहत क्यों दी जा रही है? इसका जवाब दिया जाना चाहिए 22 करोड़ की आवाम को। क्या इमरान खान को हार पहनाकर गिरफ्तार किया जाता?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश