1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मंगोलिया में बफीर्ले तूफान और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, जानें कितने दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम

मंगोलिया में बफीर्ले तूफान और तेज हवाओं ने मचाई तबाही, जानें कितने दिनों तक रहेगा ऐसा ही मौसम

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 02, 2023 07:44 am IST,  Updated : Apr 02, 2023 07:46 am IST

जनता, विशेष रूप से खानाबदोश चरवाहों और ड्राइवरों से संभावित आपदाओं के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

उलान बतोर: मंगोलिया में बफीर्ले तूफान और तेज हवाओं ने तबाही मचाई हुई है। देश के पश्चिमी और उत्तरी प्रांतों में रात का तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को काफी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। देश की मौसम निगरानी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि राजधानी उलान बतोर और तुव प्रांत सहित मंगोलिया के मध्य भागों में हिमपात और बफीर्ले तूफान आ रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एजेंसी के बयान के हवाले से कहा कि देश के पूर्वी प्रांतों और दक्षिणी गोबी भागों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधियां चल रही हैं।

सावधानी बरतने की अपील

इस वीकेंड के अंत में अस्थिर मौसम जारी रहने की उम्मीद है। एजेंसी ने जनता, विशेष रूप से खानाबदोश चरवाहों और ड्राइवरों से संभावित आपदाओं के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने की उम्मीद

बयान में कहा गया है कि मंगोलिया के बड़े हिस्से में आने वाले दिनों में अत्यधिक ठंड का मौसम देखने को मिल सकता है। देश के पश्चिमी और उत्तरी प्रांतों में रात का तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आया भूकंप, मलबे में दबकर तीन बच्चों की मौत

सऊदी अरब और भारत की खुफिया एजेंसी RAW में बड़ी डील, टेंशन में पाकिस्तान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश