1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को बड़ी राहत, अदालत ने दिया जेल से रिहा करने का आदेश

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को बड़ी राहत, अदालत ने दिया जेल से रिहा करने का आदेश

 Published : Mar 07, 2025 11:08 am IST,  Updated : Mar 07, 2025 11:08 am IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को अदालत ने सबसे बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनकी रिहाई अर्जी को स्वीकार कर लिया है।

यून सुक येओल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति - India TV Hindi
यून सुक येओल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति Image Source : AP

सियोलः दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक येओल को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने जेल से रिहा करने का उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है। इससे अब यून सुक के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि करीब एक महीने पहले उन्हें सैन्य शासन लागू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। 

यून सुक को दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने पिछले महीने सैन्य शासन लागू करने के लिए महाभियोग के माध्यम से राष्ट्रपति पद से हटा दिया था। योनहाप समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार सियोल मध्य जिला अभियोजन कार्यालय ने यून पर तीन दिसंबर को दिए गए एक आदेश के संबंध में विद्रोह का आरोप लगाया है, जिससे देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी।

यून सुक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया था खारिज

सैन्य शासन लागू करने का आदेश देने के लिए यून को महाभियोग के जरिये राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। संवैधानिक अदालत अलग से इस मामले पर विचार कर रही है कि यून को राष्ट्रपति पद से आधिकारिक रूप से बर्खास्त किया जाए या फिर बहाल किया जाए। कंजरवेटिव नेता यून ने हालांकि खुद पर लगे आरोपों को दृढ़ता के साथ खारिज किया है। यून ने सैन्य शासन लागू करने का आदेश जारी करते हुए नेशनल असेंबली को “गुंडों का अड्डा” करार दिया था। साथ ही उन्होंने “उत्तर कोरिया के समर्थकों और राष्ट्रविरोधी ताकतों” को खत्म करने का संकल्प लिया था। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश