1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की स्वात घाटी में पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध आत्मघाती हमला, 8 से अधिक मौतें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की स्वात घाटी में पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध आत्मघाती हमला, 8 से अधिक मौतें

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 24, 2023 11:44 pm IST,  Updated : Apr 25, 2023 06:38 am IST

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा की स्वात घाटी में पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट स्टेशन पर सोमवार को हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमला हुआ है। अब तक आ रही सूचना के अनुसार इस हमले में 8 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। हमले के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा की स्वात घाटी में पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट स्टेशन पर सोमवार को हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमला हुआ है। अब तक आ रही सूचना के अनुसार इस हमले में 8 से अधिक पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। हमले के बाद से इलाके में अफरातफरी मच गई है। मौके पर पुलिस और पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच के लिए पहुंची हैं।

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख अख्तर हयात खान ने कहा कि सुरक्षा अधिकारी पूरे प्रांत में 'हाई अलर्ट' पर हैं। जिला पुलिस अधिकारी शफी उल्लाह गंडापुर के अनुसार, "स्टेशन के अंदर दो विस्फोट हुए, जिससे इमारत नष्ट हो गई। इसमें 8 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उनमें भी कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश