1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया के मनबीज शहर में हुआ बम धमाका, 15 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

सीरिया के मनबीज शहर में हुआ बम धमाका, 15 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

 Published : Feb 03, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 02:01 pm IST

सीरिया में भीषण बम धमाका हुआ है। धमाका मनबीज शहर के बाहरी इलाके में हुआ है। धमाका कितना जोरदार था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है।

सीरिया में हुआ बम धमाका (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
सीरिया में हुआ बम धमाका (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

Syria Bomb Blast: उत्तरी सीरिया के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में भीषण बम धमाका हुआ है। धमाका कृषि श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के पास हुआ है। धमाका एक कार में हुआ है जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। स्थानीय नागरिक सुरक्षा और युद्ध निगरानी संस्था इस बारे में जानकारी दी है। बशर असद के दिसंबर में अपदस्थ होने के बाद पूर्वोत्तर अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। ‘सीरियन नेशनल आर्मी’ के नाम से जाने जाने वाले तुर्किये समर्थित गुटों का अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ के साथ टकराव जारी है।

सीरिया में किस तरह के हैं हालात?

सीरिया में किस तरह का माहौल है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। आतंकवाद की वजह हालात बदतर हो गए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रभाव पहले से कम हुआ है, लेकिन फिर भी आतंकी गतिविधियों का अंत नहीं हुआ है। सीरिया में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते रहते हैं।

दक्षिणी प्रांत दारा में हुआ था बम धमाका

बीते साल नवंबर के महीने में सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा के महजा कस्बे में बम धमाका हुआ था। यह धमाका सड़क के किनारे हुआ था। इस बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दारा से पहले उत्तरी सीरियाई शहर के अजाज प्रांत में बम विस्फोट हुआ था। बाजार में हुए इस बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें:

हिजबुल्लाह चीफ कासिम ने किया ऐलान, हसन नसरल्लाह को दोबारा किया जाएगा दफन; जानें वजह

अमेरिका पर भड़का उत्तर कोरिया, ‘दुष्ट’ देश कहे जाने पर दे डाली चेतावनी

US Plane Crash में 67 लोगों की हुई मौत, अब तक 55 शव बरामद; हादसे को लेकर उठ रहे सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश