1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना की चौकी पर आतंकवादियों ने किया हमला, 3 सैनिक घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना की चौकी पर आतंकवादियों ने किया हमला, 3 सैनिक घायल

 Published : Oct 26, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Oct 26, 2023 04:19 pm IST

आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद ताबड़तोड़ आतंकी हमलों से पस्त है। आए दिन पाकिस्तान में आतंकी हमले हो रहे हैं, जिसमें पुलिस, सेना के अलावा आम नागरिक भी मारे जा रहे हैं। ताजा मामला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से जुड़ा है, जहां आतंकियों ने सेना की चौकी पर हमला कर दिया। इसमें 3 पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

पाकिस्तान में आतंकी हमले लगातार जारी हैं। इसमें आम नागरिकों की जान जा रही है। आतंकी पाकिस्तानी सेना और पुलिस तक को लगातार निशाना बना रहे हैं। मगर पाकिस्तान की सरकार आतंकियों के आगे घुटने टेक चुकी है। जबकि कभी पाकिस्तान की हुकूमत ही आतंकियों को पनाह देती रही है। अब यही आतंकी पाकिस्तान को सबक सिखा रहे हैं। पाकिस्तान आतंकियों को सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराने से लेकर उन्हें दूसरे देशों खासकर भारत में दहशत फैलाने और हमले के लिए हर साजो-सामान उपलब्ध कराता रहा है। मगर अब उसे खुद भी इन आतंकी हमलों को झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। ताजा आतंकी हमले में पाकिस्तान के 3 सैनिक घायल हो गए हैं। 
 
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में सेना के कम से कम तीन सैनिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को प्रांत के खैबर जिले में हुई जब हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार से सरोजाई स्थित जांच चौकी को टक्कर मार दी। पुलिस ने कहा, ''हमले में तीन सैनिक घायल हुए हैं, जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' इसके बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तलाशी अभियान के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। 
 
टीटीपी बना पाकिस्तान का काल
पाकिस्तान में ंसेना की चौकी पर हुए आतंकी हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मगर पिछले करीब 1 वर्ष से तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के आतंकी पाकिस्तान का काल बने हैं। टीटीपी आतंकियों ने पाकिस्तान में कई बड़े धमाके और आतंकी हमले किए हैं। इन हमलों में एक वर्ष में अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। पाकिस्तान आतंकियों के आगे बेबस है। टीटीपी के हमले कई पाकिस्तानी सैनिक और पुलिस के जवान भी जान गवां चुके हैं। 
 
यह भी पढ़ें
SCO शिखर सम्मेलन में जयशंकर ने चीन को लताड़ा, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला देकर कही ये गंभीर बात

अमेजन नदी की चट्टानों ने पेश किया प्राचीन सभ्यता का एक और प्रमाण, जलस्तर घटने पर सामने आई हैरान करने वाली तस्वीर

​ (भाषा) 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश