1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Thailand–Cambodia War: कंबोडिया के पहले शहर पर कब्जा करने वाली है थाईलैंड की सेना, दोनों देशों में छिड़ा भयानक युद्ध

Thailand–Cambodia War: कंबोडिया के पहले शहर पर कब्जा करने वाली है थाईलैंड की सेना, दोनों देशों में छिड़ा भयानक युद्ध

 Published : Dec 10, 2025 05:43 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 05:45 pm IST

थाईलैंड और कंबोडिया में भीषण युद्ध चल रहा है। दोनों सेनाओं ने सीमा पार एक दूसरे पर कई हवाई हमले किए हैं। बॉर्डर पर दोनों सेनाओं की तैनाती बढ़ गई है।

कंबोडिया के शहर पर कब्जे की ओर बढ़ती थाईलैंड की सेना।- India TV Hindi
कंबोडिया के शहर पर कब्जे की ओर बढ़ती थाईलैंड की सेना। Image Source : X@MEGATRON_RON

Thailand–Cambodia War: थाईलैंड-कंबोडिया में भयानक युद्ध शुरू हो गया है। दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड की सेना कंबोडिया के पहले शहर पर कब्जा करने वाली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थाईलैंड की सेना दल-बल के साथ आगे बढ़ती दिख रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध में भयानक वृद्धि हो गई है। इसके बाद थाई सेना कंबोडिया का पहला बड़ा शहर कब्जाने वाली है।

कंबोडिया के बोएंग ट्राकून शहर पर कब्जा करने वाली है सेना

थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया के बड़े शहर बोएंग ट्राकून (पोइपेट दिशा) की ओर बढ़ना शुरू कर चुकी है। इस शहर में कंबोडिया की दो सैन्य चौकियां थीं, जिन दोनों को थाई बलों ने जुलाई में ही कब्जा कर लिया था। अब थाई सेना पूरे शहर पर नियंत्रण करने की अंतिम तैयारी कर रही है। यह 1962 के बाद दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा सैन्य टकराव होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश