1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Thailand Mass Shooting : थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

Thailand Mass Shooting : थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 06, 2022 01:49 pm IST,  Updated : Oct 06, 2022 04:28 pm IST

Thailand mass shooting : थाइलैंड के एक चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोलीबारी में कई बच्चों के भी मारे जाने की आशंका है। बंदूकधारी ने वारदात को अंजाम देने के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Thailand Mass Shooting- India TV Hindi
Thailand Mass Shooting Image Source : INDIA TV

Highlights

  • नोंगबुआ लाम्फू शहर में चाइल्ड केयर सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग
  • चाइल्ड सेंटर पर फायरिंग के बाद हमलावर ने खुदकुशी कर ली

Thailand Mass Shooting: थाइलैंड के एक चाइल्ड केयर सेंटर (Child Center) में गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोलीबारी में कई बच्चों के भी मारे जाने की आशंका है। गोलीबारी की यह घटना थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में हुई है। बताया जा रहा है कि चाइल्ड केयर सेंटर में गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुदकुशी कर ली।चाइल्ड केयर सेंटर पर हमले की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं। इस घटना में मारे गए लोगों में बच्चे और व्यस्क दोनों शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देनेवाला शख्स पूर्व पुलिसकर्मी है।

नोंगबुआ लाम्फू शहर की घटना

न्यूज एजेंसी एपी की खबर के मुताबिक थाईलैंड के पुलिस मेजर जनरल अचयों क्रैथोंग ने बताया कि बंदूकधारी ने नोंगबुआ लाम्फू शहर में चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 30 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उधर, क्षेत्रीय सार्वजनिक मामलों के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक कुल 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है जिनमें 23 बच्चे और दो शिक्षक और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 

पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद की खुदकुशी

डेली न्यूज न्यूजपेपेर के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपने घर लौट आया। घर पर उसने अपनी पत्नी और बच्चे को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश