1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan: Imran Khan की कुर्सी बचाने के लिए तीसरी पत्नी बुशरा बीबी कर रही हैं जादू-टोना? जानिए क्या है सच्चाई

Pakistan: Imran Khan की कुर्सी बचाने के लिए तीसरी पत्नी बुशरा बीबी कर रही हैं जादू-टोना? जानिए क्या है सच्चाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2022 04:49 pm IST,  Updated : Mar 29, 2022 04:50 pm IST

विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि बुशरा जादू-टोना कर रही हैं और इसके लिए इमरान के घर बनीगाला में कई टन मांस जलाया जा रहा है।

Pakistan Prime Minister Imran Khan- India TV Hindi
Pakistan Prime Minister Imran Khan Image Source : PTI

Highlights

  • पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है
  • इमरान खान की कुर्सी जाने को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं
  • इस बीच इमरान की तीसरी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं

पाकिस्तान के विपक्षी दलों ने संकट में घिरी प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने का संकल्प लिया है। खान 2018 में पद संभालने के बाद से अपनी सबसे कठिन राजनीतिक परीक्षा का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम), जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (जेयूआई-आई) एवं अन्य दल शामिल हैं, ने सोमवार रात इस्लामाबाद में श्रीनगर राजमार्ग पर एक बड़ी रैली का आयोजन किया।

तमाम अटकलों के बीच इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी पर कई तरह के गंभीर आरोप लग रहे हैं। विपक्षी नेता शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि बुशरा जादू-टोना कर रही हैं और इसके लिए इमरान के घर बनीगाला में कई टन मांस जलाया जा रहा है। 

अब सवाल है कि क्या बुशरा बीबी जादू करती हैं?

बुशरा का व्यक्तित्व आम लोगों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं रहा है। बुशरा पर कई बार जादू-टोना करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया की कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बुशरा बीबी के पास दो जिन्न हैं और वह उन्हें इच्छा पूरी करने के लिए कच्चा मांस तक खिलाती हैं। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया कि आईने में बुशरा का चेहरा भी नहीं दिखता है। हालांकि बाद में इसको लेकर कोई तथ्य सामने नहीं आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश