1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फजीहत से बचने के लिए इमरान खान ने की अमेरिका से मदद की अपील! ताजा ऑडियो लीक से लगी जानकारी

फजीहत से बचने के लिए इमरान खान ने की अमेरिका से मदद की अपील! ताजा ऑडियो लीक से लगी जानकारी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 20, 2023 09:47 pm IST,  Updated : May 20, 2023 09:48 pm IST

इमरान खान का एक और एक कथित ऑडियो लीक सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अमेरिका से मदद की अपील करते सुना जा सकता है।

फजीजत से बचने के लिए इमरान खान ने की अमेरिका से मदद की अपील! ताजा ऑडियो लीक से लगी जानकारी- India TV Hindi
फजीजत से बचने के लिए इमरान खान ने की अमेरिका से मदद की अपील! ताजा ऑडियो लीक से लगी जानकारी Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान  में उथल पुथल जारी है। इमरान खान की गिरफ्तारी से उनकी रिहाई तक पाकिस्तान में जो हिंसा का खेल हुआ, वो दुनिया ने देखा। इसके बाद इमरान खान लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इस बीच इमरान खान का एक और एक कथित ऑडियो लीक सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अमेरिका से मदद की अपील करते सुना जा सकता है। 

यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई। अमेरिकी कांग्रेस की एक महिला सदस्य के साथ कथित जूम मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिग में इमरान खान की बताई जा रही आवाज को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि पाकिस्तान के 99 प्रतिशत लोग उन्हें सत्ता में देखना चाहते हैं।

समा टीवी के मुताबिक, कथित ऑडियो में इमरान खान बार-बार अमेरिकी राजनेता से पाकिस्तान विरोधी बयान देने और उनके पक्ष में आवाज उठाने की मांग कर रहे हैं। जूम मीटिंग में इमरान खान ने अविश्वास आंदोलन की राजनीतिक विफलता के लिए पूर्व सेना प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया, जबकि हमेशा की तरह बिना सबूत के, उन पर हुए जानलेवा हमले के लिए सेना और अन्य को भी जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कथित तौर पर अमेरिका के सामने सबसे लोकप्रिय नेता होने का दावा भी किया। उन्होंने अमेरिकी राजनेता के सामने अपने दौर के आर्थिक प्रगति को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जूम मीटिंग के अंत में कांग्रेस की सदस्य ने जब पाकिस्तान विरोधी बयान दिया, तो इमरान खान और उनके सहयोगी काफी खुश दिखाई दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सांसद से मदद मांगना इमरान खान की अमेरिका समर्थक ताकतों से मदद लेने की सुनियोजित कोशिशों में से एक है।

ये ही इमरान खान जब सत्ता से हटाए गए थे, तब उन्होंने अमेरिका पर आरोप लगाया था कि अमेरिका की मिलीभगत से ही उनकी सत्ता गई है। अब इमरान खान कथित तौर पर ही सही, लेकिन अमेरिका से मदद की अपील कर रहे हैं। 

इमरान खान शनिवार को लाहौर हाईकोर्ट ने इमरान खान समर्थ 123 कार्यकर्ताओं को रिहा करने के आदेश दिए। पीटीआई नेता फारुख हबीब ने लाहौर हाईकोर्ट में गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने के लिए याचिका लगाई थी। इसी मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अनवारुल हक ने इमरान खान को राहत दी। जस्टिस अनवारुल हक ने आदेश देते हुए कहा कि पीटीआई के 123 कार्यकर्ताओं को अविलंब रिहा किया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश