1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश से आया सैलाब, 11 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश से आया सैलाब, 11 लोगों की मौत

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 25, 2024 02:11 pm IST,  Updated : Aug 25, 2024 02:11 pm IST

इंडोनेशिया में भीषण बारिश और बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई है। काफी लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ और बारिश के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाने के लिए सेना जुट गई है।

इंडोनेशिया में बाढ़। - India TV Hindi
इंडोनेशिया में बाढ़। Image Source : AP

टर्नेट द्वीपः  इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर काम कर रहे खोज और बचाव दल ने उत्तरी मालुकु प्रांत के रुआ गांव में 10 शव बरामद किए हैं। द्वीप की खोज और बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ब्रैम मद्या टेमारा के अनुसार, टीम एक और शव को निकालने के लिए मशक्कत कर रही है। अचानक आई बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को बहा दिया और दर्जनों इमारतें और घर मलबे में दब गए। 

अभी काफी संख्या में विभिन्न जगहों पर लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं, उन सभी को रेस्क्यू किया जा रहा है। इंडोनेशिया में बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना भी लगा दी गई है। 

 (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश