1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के लिए 'भस्मासुर' बने टीटीपी आतंकी, एक महीने में 123 सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतारा

पाकिस्तान के लिए 'भस्मासुर' बने टीटीपी आतंकी, एक महीने में 123 सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतारा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 02, 2023 05:40 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 05:40 pm IST

जिस पाकिस्तान ने टीटीपी के आतंकियों को पाला पोसा, आज यही संगठन पाकिस्तान के लिए 'भस्मासुर' बन गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में टीटीपी ने पाक के 123 सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतारा है।

पाकिस्तान के लिए 'भस्मासुर' बने टीटीपी आतंकी- India TV Hindi
पाकिस्तान के लिए 'भस्मासुर' बने टीटीपी आतंकी Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान द्वारा तैयार किया गया तहरीक ऐ तालिबान पाकिस्तान अब उसी के लिए 'भस्मासुर' साबित हो रहा है। टीटीपी ने दावा किया है कि उसने पिछले सितंबर के महीने में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों और सैनिकों पर कुल 106 हमले किए हैं। इस दौरान 123 सुरक्षाकर्मियों को इन हमलों में मार गिराया गया है। वहीं इन हमलों में 169 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

इस प्रांत में किए गए सबसे ज्यादा हमले

टीटीपी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उसने इस दौरान सबसे ज्यादा हमले विलायत बन्नू प्रांत में किए। जबकि पेशावर में 24 हमले, दक्षिण पंजाब प्रांत में दो हमले, विलायत मलकंद में 11 हमले आदि शामिल हैं. टीटीपी के मुताबिक इस दौरान सेना के 185, पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के 43, खुफिया एजेंसी के 18 और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 46 कर्मियों को घायल करने या मार गिराने का दावा किया।

आतंकवादी संगठन का दावा है कि उसने सितंबर माह में सबसे ज्यादा स्नाइपर हमले किए जिनकी संख्या 20 थी। साथ ही उसने इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के 11 जासूसी कैमरों समेत 13 फौजी वाहनों को भी नष्ट कर दिया। आतंकवादी संगठन का यह भी दावा है कि उसने इस दौरान अनेक सुरक्षाकर्मियों से अनेक घातक हथियार जिसमें रॉकेट लांचर क्लाशनिकोव जैसी राइफल, गोला और बारूद आदि शामिल है वह भी लूट लिया। टीटीपी ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक वह पाकिस्तान सेना और सुरक्षा बलों पर प्रतिदिन 3 से ज्यादा हमले कर चार से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार रहा है। 

टीटीपी के 24 आतंकियों को मौत के घाट उतारा: पाक सुरक्षाबल

उधर पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा सितंबर महीने का जो आंकड़ा जारी किया गया है उसके मुताबिक उसने पूरे माह में कुल 24 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा। इनमें सबसे ज्यादा आतंकवादी बानू जिले में मारे गए। इनकी संख्या 6 थी। उसके बाद खैबर इलाके में मारे गए जिनकी संख्या पांच थी। पाकिस्तानी फौज का यह भी दावा है कि दौरान उसने आतंकवादियों से 34 राइफल और 18 पिस्तौलों समेत 9 आरपीजी आदि भी बरामद की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश