1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: लैपटॉप की बैटरी फटने के बाद लगी आग, 2 बच्चों की गई जान; 7 झुलसे

पाकिस्तान: लैपटॉप की बैटरी फटने के बाद लगी आग, 2 बच्चों की गई जान; 7 झुलसे

 Published : Jun 20, 2024 08:08 am IST,  Updated : Jun 20, 2024 08:08 am IST

पाकिस्तान में लैपटॉप की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे पर दुख जताया है।

पाकिस्तान में लैपटॉप की बैटरी फटने से बच्चों की मौत (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
पाकिस्तान में लैपटॉप की बैटरी फटने से बच्चों की मौत (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बुधवार को एक घर में लैपटॉप की बैटरी फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम दो बच्चों की मौत हो जबकि सात अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने हादसे को कर जानकारी दी है। 'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार, यह घटना फैसलाबाद के शरीफ पुरा इलाके में हुई जिसके बाद हड़कंप मच गया।

अस्पताल में भर्ती हैं परिवार के 9 सदस्य 

जानकारी के मुताबिक, लैपटॉप की बैटरी चार्ज करते समय फट गई और इससे घर में आग लग गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घर में रहने वाले पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित परिवार के नौ सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर में कहा गया कि एक भाई और एक बहन की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 

सीएम मरियम नवाज ने जताया दुख 

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बच्चों की मौत पर खेद व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। प्रांतीय सरकार के बयान के अनुसार, मरियम ने आग में घायल हुए लोगों के लिए बेहतर उपचार और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। फैसलाबाद के उपायुक्त ने भी घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। (भाषा) 

यह भी पढ़ें: 

Ecuador Blackout: इक्वाडोर में गंभीर ऊर्जा संकट, अंघेरे में डूब गया पूरा देश; मच गई अफरातफरी

Hajj 2024: जानिए हज के दौरान मक्का में हुई मौतों को लेकर क्या बोले सऊदी अधिकारी, बेहोश होते दिखे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश