1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नहीं काम आया सीजफायर का ऐलान? UAE और कुवैत का दावा- 'ईरान ने फिर दागीं मिसाइलें'

नहीं काम आया सीजफायर का ऐलान? UAE और कुवैत का दावा- 'ईरान ने फिर दागीं मिसाइलें'

 Published : Apr 08, 2026 04:02 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 04:34 pm IST

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है। हालांकि, यूएई और कुवैत ने बुधवार को बताया है कि सीजफायर के बाद भी ईरान की ओर से मिसाइल हमले लगातार जारी हैं।

UAE Kuwait attacked by iran missiles- India TV Hindi
यूएई और कुवैत पर ईरान के हमले जारी। (फाइल फोटो) Image Source : AP

मिडिल ईस्ट में जारी जंग इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन से जारी जंग जंग फिलहाल के लिए रुक गई है।  अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का ऐलान हुआ है। हालांकि, इस सीजफायर के ऐलान के बाद भी खाड़ी के कई देशों के चिंताजनक खबर सामने आ रही है। संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने दावा किया है कि ईरान की ओर से उनके देश पर फिर से मिलाइल हमले किए गए हैं। इन हमलों को लगातार रोकने की कोशिश की जा रही है।

कई घंटों से मिसाइल हमले जारी

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने जानकारी दी है कि उसके एयर डिफेंस आने वाली ईरानी मिसाइल बैराज पर गोलीबारी कर रही है। वह मिसाइल खतरे का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर कुवैत ने भी जानकारी दी है कि वह कई घंटों से ईरान की ओर से तेज हमलों का सामना कर रहा है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओताबी ने जानकारी दी है कि कुवैती एयर डिफेंस ने 05:00 GMT के बाद से 28 ईरानी ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया है।

ईरान की तेल रिफाइनरी पर हमला

दूसरी ओर ईरान की तरफ से भी बड़ा दावा किया गया है। ईरान के सरकारी टीवी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के ऐलान के कुछ ही समय बाद ईरान के लावन द्वीप पर मौजूद एक ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, इसमें कहा गया है कि दमकलकर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस हमले में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है।

आज से हम सभी साथ रहेंगे- मसूद पेजेश्कियान

इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का बयान भी सामने आ गया है। ईरान राष्ट्रपति ने कहा- "ईरान द्वारा वांछित सामान्य सिद्धांतों की स्वीकृति के साथ सीजफायर, हमारे महान शहीद नेता खामेनेई के खून का फल और घटनास्थल पर सभी लोगों की उपस्थिति की उपलब्धि थी। आज से हम भी साथ रहेंगे, चाहे कूटनीति के क्षेत्र में, चाहे रक्षा के क्षेत्र में, चाहे सड़क के दृश्य पर, और चाहे सेवा के क्षेत्र में।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश