1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हाथरस भगदड़: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे पर जताया दुख, भेजा शोक संदेश

हाथरस भगदड़: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हादसे पर जताया दुख, भेजा शोक संदेश

 Published : Jul 03, 2024 05:07 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 05:07 pm IST

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई भगदड़ की घटना में 121 लोगों की मौत हुई है। इस दुखद घटना पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी शोक व्यक्त किया है। पुतिन ने शोक संदेश भी भेजा है।

Vladimir Putin- India TV Hindi
Vladimir Putin Image Source : FILA AP

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक धार्मिक समागम में हुई भगदड़ में लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई है। भारत में रूसी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश में हुई दुखद भगदड़ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा, कृपया उत्तर प्रदेश में हुई दुखद दुर्घटना पर हार्दिक संवेदना स्वीकार करें।” 

राष्ट्रपति पुतिन ने भेजा शोक संदेश

लाखों की संख्या में जुटे थे भक्त 

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सिकंदराराऊ क्षेत्र के फुलराई गांव के पास मंगलवार को एक सत्संग समारोह के बाद भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को सत्संग के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को यहां नारायण साकार विश्व हरि के नाम से प्रसिद्ध भोले बाबा के कार्यक्रम में लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन की इजाजत से ज्यादा भक्त सत्संग कार्यक्रम में पहुंचे थे इसी दौरान भगदड़ मच गई।

सीएम योगी सख्त

हाथरस में हुए हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है।  मामले की जांच के लिए आगरा ADG की अध्यक्षता में SIT गठित की गई है। हादसे की पूरी मॉनिटरिंग खुद सीएम योगी कर रहे हैं। सीएम योगी ने घटनास्थल का दौरा भी किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने घटना में साजिश की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘‘यह हादसा था या कोई साजिश और अगर साजिश थी तो इसमें किसका हाथ है... इन सभी पहलुओं को जानने के लिए हम न्यायिक जांच भी कराएंगे जो उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में की जाएगी।’’

यह भी पढ़ें:

दक्षिण कोरिया में पैरेंट्स खुद को छोटे कमरों में कर रहे हैं बंद, हैरान करने वाली है वजह

बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस कर सकती हैं कमाल, CNN के सर्वे में सामने आई बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश