1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस कर सकती हैं कमाल, CNN के सर्वे में सामने आई बड़ी बात

बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस कर सकती हैं कमाल, CNN के सर्वे में सामने आई बड़ी बात

 Published : Jul 03, 2024 11:52 am IST,  Updated : Jul 03, 2024 11:52 am IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच एक सर्वे भी सामने आया है। सर्वे में कहा गया है कि अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़ी होती हैं तो जो बाइडेन की तुलना में उनके जीतने की संभावना अधिक है।

कमला हैरिस- India TV Hindi
कमला हैरिस Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। इसी साल पांच नवंबर को यहां राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों ओर से पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के बीच डिबेट हुई। इस डिबेट में बाइडेन पर ट्रंप भारी पड़ते नजर आए। इस डिबेट के बाद इस तरह की चर्चा चल पड़ी है कि जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद की रेस से हट जाना चाहिए। इस बीच एक सर्वे भी सामने आया है जिसमें बड़ी बात कही गई है। 

क्या कहता है सर्वे 

भारतीय-अफ्रीकी मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस यदि राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़ी होती हैं तो जो बाइडेन की तुलना में उनके जीतने की संभावना अधिक है। ‘सीएनएन’ के एक हालिया सर्वेक्षण में यह कहा गया है। बाइडेन (81) की देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में स्वीकृति की रेटिंग पिछले सप्ताह अटलांटा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साथ हुई बहस में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गिर गई है। 

अन्य उम्मीदवार को मिले मौका

राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले बाइडेन और ट्रंप के बीच हुई पहली बहस के बाद से सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में यह मांग उठ रही है कि बाइडेन को पीछे हट जाना चाहिए और पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी की ओर से किसी अन्य उम्मीदवार को मौका देना चाहिए।

यहां है आमने-सामने का मुकाबला

‘सीएनएन’ के सर्वेक्षण के अनुसार, ट्रंप लोकप्रियता के मामले में बाइडेन से छह अंक आगे हैं। सर्वेक्षण में हैरिस, ट्रंप के बीच काल्पनिक मुकाबले को लेकर भी सर्वे कराया गया जिसके अनुसार 47 प्रतिशत पंजीकृत मतदाता ट्रंप का समर्थन करते हैं जबकि 45 प्रतिशत कमला हैरिस के समर्थक हैं यानी उनके आमने-सामने होने की स्थिति में मुकाबला नजदीकी होगा। 

बाइडेन ने क्या कहा 

इस बीच, बाइडेन ने बहस में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए अपने हालिया विदेशी दौरों के कारण हुई थकान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मैंने होशियारी से काम नहीं लिया। मैंने बहस से कुछ समय पहले ही दुनिया भर में यात्रा करने का फैसला किया। मैंने अपने सहयोगी कर्मचारियों की सलाह नहीं मानी और फिर मैं मंच पर लगभग सो गया था।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी राणा के भारत आने का रास्ता साफ? सात समंदर पार से आई बड़ी खबर

270 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, कैरेबियाई द्वीपों पर तबाही मचाने के बाद तूफान 'बेरिल' अब जमैका की ओर बढ़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश