1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आखिर किससे इतना डर गया पाकिस्तान कि सड़क पर उतारनी पड़ गई सेना, जानें क्यों गली-गली टहल रहे फौजी?

आखिर किससे इतना डर गया पाकिस्तान कि सड़क पर उतारनी पड़ गई सेना, जानें क्यों गली-गली टहल रहे फौजी?

 Published : Oct 05, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Oct 05, 2024 02:56 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को आखिर कौन सा डर इतना सता गया कि उन्हें देश की राजधानी में सेना के जवानों की तैनाती करनी पड़ गई। पूरे इस्लामाबाद को छावनी में बदल दिया गया है। जगह-जगह फौजी गश्त करते दिख रहे हैं।

पाकिस्तान में सड़क पर उतरी सेना (फाइल फोटो)- India TV Hindi
पाकिस्तान में सड़क पर उतरी सेना (फाइल फोटो) Image Source : REUTERS

इस्लामाबादः पाकिस्तान में ऐसा क्या हो गया कि उसे रातों-रात अचानक सड़क पर सेना उतारनी पड़ गई, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आखिर किससे इस कदर डर गए हैं कि उन्हें सेना का सहारा लेना पड़ रहा है?...चौंकिये मत पाकिस्तान की सरकार को अपने ही देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी से एक बड़ा डर सता रहा है, जिसके चलते पूरे इस्लामाबाद को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बता दें कि  जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की विरोध प्रदर्शन करने की योजना के चलते सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज इस्लामाबाद में सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत तैनात सेना के जवान आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-17 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह तैनाती तब की गई है जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए डी-चौक पर पहुंचे गए हैं।

क्या है पीटीआई की मांग

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं। क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने इमरान खान ने सरकार के आह्वान के बावजूद प्रदर्शन को स्थगित करने से इनकार कर दिया। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ ने 'जियो न्यूज' को बताया कि राजधानी में खान की पार्टी के प्रदर्शन से निपटने के लिए सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़ें

Israel Hezbollah War: इजरायल ने अब हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को उड़ाया, बौखलाए ईरान का आया बड़ा रिएक्शन


यमन के हूतियों को अमेरिका ने सिखाया सबक, 12 से अधिक ठिकानों पर किया भीषण हवाई हमला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश