1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 10 लाख ब्रिटिश नागरिक चाहते हैं दूसरा जनमत संग्रह

10 लाख ब्रिटिश नागरिक चाहते हैं दूसरा जनमत संग्रह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 26, 2016 09:03 am IST,  Updated : Jun 26, 2016 09:03 am IST

यूरोपीय संघ (ईयू) में ब्रिटेन की सदस्यता को लेकर नए जनमत संग्रह की मांग करते हुए 10 लाख ब्रिटिश नागरिकों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए।

Britain on EU- India TV Hindi
Britain on EU

लंदन: यूरोपीय संघ (ईयू) में ब्रिटेन की सदस्यता को लेकर नए जनमत संग्रह की मांग करते हुए 10 लाख ब्रिटिश नागरिकों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए। समाचार एजेंसी 'एफे' की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका पर 1,086,840 समर्थकों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिस कारण हाउस ऑफ कॉमन्स की वेबसाइट शुक्रवार को कुछ देर के लिए क्रैश हो गई।

विलियम ओलिवर हेले द्वारा दायर की गई याचिका में यह नियम लागू करने की मांग की गई है कि 'अगर 75 प्रतिशत से कम मतदान की स्थिति में ईयू में बने रहने या उसे छोड़ देने का वोट 60 प्रतिशत से कम होता है, तो दूसरा जनमत संग्रह होना चाहिए।'

संसद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक संदेश में कहा कि चर्चा के लिए आग्रह पर विचार किया जाएगा, क्योंकि संसद किसी भी ऐसी मांग या पहल पर विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिस पर 1,00,000 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर हों। याचिकाओं से संबंधित समिति मंगलवार को बैठक में फैसला लेगी कि इस मामले में बहस को मंजूरी दी जाए या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश