1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. OMG! इस महिला के ड्राइंग रुम में घुसा 16 फ़ुट लंबा अजगर

OMG! इस महिला के ड्राइंग रुम में घुसा 16 फ़ुट लंबा अजगर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 24, 2016 08:59 am IST,  Updated : Jun 24, 2016 10:04 am IST

सांप को दूर से ही देखकर एक अजीब से सिरन पैदा हो जाती है और कल्पना कीजिए कि अगर 16 फुट लंबा सांप आपके घर में बिन बुलाए मेहमान की तरह आ जाए तो आपकी

Python- India TV Hindi
Python

सांप को दूर से ही देखकर एक अजीब से सिरन पैदा हो जाती है और कल्पना कीजिए कि अगर 16 फुट लंबा सांप आपके घर में बिन बुलाए मेहमान की तरह आ जाए तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी...। ज़ाहिर आपके होश फ़ाख्ता हो जाएंगे और अगर किसी का दिल कमज़ोर हो तो हो सकता है उसका हार्ट फ़ेल ही हो जाए।

आपको बता दें कि ये कोरी कल्पना नहीं है हक़ीक़त है और ये वाक़या ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड में हुआ है। यहां रहने वाली ट्रीना हिबर्ड सोमवार को जब सोकर उठी तो उन्होंने देखा कि उनके ड्रइंग रुम की दीवार पर एक 16 फुट लंबा अजगर आराम फ़रमा रहा है। ये देखकर पहले तो वह घबरा गईं लेकिन फिर उन्होंने बांधी और सांप पकड़ने वाले को फ़ोन किया और इस दौरान अजगर की तस्वीरें खींचीं और बल्कि वीडियो भी बनाया।

Python
Python

ट्रीना का कहना है कि इसके पहले भी ये अजगर 2012 में उनके घर आ चुका है। उनका कहना है कि उन्हें लगता है कि ये छत पर काफी समय से रह रहा होगा। वह खाने के लिए पूल के पास आता होगा और फिर वापस चला जाता होगा।

सांप पकड़े वाले ने बताया कि ये अजगर कंगारु का शिकार करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश