1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बुल्गारिया: पटरी से ट्रेन उतर जाने के कारण हुए विस्फोट में 7 मरे, 29 घायल

बुल्गारिया: पटरी से ट्रेन उतर जाने के कारण हुए विस्फोट में 7 मरे, 29 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2016 07:04 am IST,  Updated : Dec 11, 2016 07:04 am IST

सोफिया: बुल्गारिया के हितरीनो गांव में गैस लेकर जा रही एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से हुए विस्फोट में आज सात लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस

7 people dead and 29 injured inbularia train blast- India TV Hindi
7 people dead and 29 injured inbularia train blast

सोफिया: बुल्गारिया के हितरीनो गांव में गैस लेकर जा रही एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से हुए विस्फोट में आज सात लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस में नागरिक सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा प्रमुख निकोलय निकोलोव ने बताया कि करीब 50 भवन तबाह नष्ट हो गए और 800 ग्रामीणों को गांव से बाहर ले जाया गया।

निकोलोव ने बताया कि दमकल कर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं। ट्रेन प्रोपलीन के 20 टैंकर और प्रोपेन ब्यूटेन के चार टैंकर लेकर जा रही थी। विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर बुल्गारिया के प्रमुख बंदरगाह वर्ना से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश