1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के चर्च में हुए हमले में पुलिसकर्मी समेत 7 लोगों की मौत

रूस के चर्च में हुए हमले में पुलिसकर्मी समेत 7 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2018 06:23 am IST,  Updated : May 20, 2018 06:23 am IST

रुस के मुस्लिम बहुल चेचन्या गणराज्य में एक ऑथोडोक्स गिरजाघर पर आज हुए हमले में दो पुलिसकर्मी , एक नागरिक और चार विद्रोही मारे गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 7 people killed including policemen in attack on Russia...- India TV Hindi
 7 people killed including policemen in attack on Russia church

मास्को: रुस के मुस्लिम बहुल चेचन्या गणराज्य में एक ऑथोडोक्स गिरजाघर पर आज हुए हमले में दो पुलिसकर्मी , एक नागरिक और चार विद्रोही मारे गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया , ‘‘ प्रारंभिक सूचना के अनुसार गिरजाघर की सुरक्षा में लगे दो पुलिसकर्मी .... और एक नागरिक मारे गये। चार विद्रोहियों का भी सफाया कर दिया गया है। ’’ (शाही शादी: एक-दूजे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल )

अधिकारियों के अनुसार इस हमले में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल भी हो गये। यह हमला मध्य ग्रोंजी के आर्कगेंज माइकल गिरजाघर में हुआ। पुलिस ने इस हमले और गंभीर परिणाम होने से रोक दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश