1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Coronavirus: भारतीय मूल की 98 वर्षीय महिला ने दी कोरोना वायरस को मात, हफ्तेभर में ठीक होकर घर लौटीं

Coronavirus: भारतीय मूल की 98 वर्षीय महिला ने दी कोरोना वायरस को मात, हफ्तेभर में ठीक होकर घर लौटीं

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Apr 09, 2020 08:16 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर घर लौटी 98 वर्षीय भारतीय मूल की महिला ने अपनी जिजिविषा से ना सिर्फ अपने चिकित्सकों बल्कि पूरे परिवार को भी आश्चर्यचकित कर दिया है।

Coronavirus: भारतीय मूल की 98 वर्षीय महिला ने दी कोरोना वायरस को मात, हफ्तेभर में ठीक होकर घर लौटीं- India TV Hindi
Coronavirus: भारतीय मूल की 98 वर्षीय महिला ने दी कोरोना वायरस को मात, हफ्तेभर में ठीक होकर घर लौटीं Image Source :

लंदन: कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर घर लौटी 98 वर्षीय भारतीय मूल की महिला ने अपनी जिजिविषा से ना सिर्फ अपने चिकित्सकों बल्कि पूरे परिवार को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही दिन के भीतर महिला संक्रमण मुक्त होकर स्कॉटलैंड स्थित अपने घर आ गयी हैं। डाफनी शाह जुलाई में 99 साल की हो जाएंगी।

उन्हें पिछले बृहस्पतिवार को तेज बुखार, लगातार खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद डुंडी के नाइनवेल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में हुई जांच में शाह कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, लेकिन उनकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ और सोमवार को वह वापस घर आ गयी थीं। 

केरल के कोच्चि में जन्मी शाह ने स्थानीय अखबार ‘डुंडी कुरियर’ को बताया, ‘‘मेरा बेटा अब मेरा ख्याल रख रहा है। अब मैं काफी स्वस्थ हूं, लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि पूरी तरह स्वस्थ हूं। जुलाई में पार्टी करने का विचार अच्छा लग रहा है।’’ 

स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर निकोला स्ट्रूजिओन ने कोरोना वायरस अपडेट में भी शाह के मामले का जिक्र करते हुए इसे सप्ताह की अच्छी और स्वागत योग्य खबर बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश