1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: नौकरी से निकाला तो विमान के कर दिए टुकड़े

VIDEO: नौकरी से निकाला तो विमान के कर दिए टुकड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 28, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Apr 28, 2016 04:59 pm IST

रुस में एक विमान कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को जब नौकरी से निकाल दिया गया तो उसे इतना ग़ुस्सा आया कि उसने डिगर से विमान ही तोड़ डाला। ये सारा मंज़र वीडियो

aircraft being smashed by digger- India TV Hindi
aircraft being smashed by digger

रुस में एक विमान कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को जब नौकरी से निकाल दिया गया तो उसे इतना ग़ुस्सा आया कि उसने डिगर से विमान ही तोड़ डाला। ये सारा मंज़र वीडियो में क़ैद हो गया अब वायरल भी हो गया है।  

ख़बरों के अनुसार ये व्यक्ति रुसी एयरलाइन यूटीएयर में काम करता था। जैसे ही उसे बताया गया कि कंपनी को उसकी ज़रुरत नही है, वह ग़ुस्से में आ गया और उसने डिगर से विमान की कॉकपिट पर कई बार वार किए जिससे उसमें बड़ा सा छेद हो गया। ये विमान तीन इंडिनों वाला है।

लेकिन वीडियो पर किसी ने ये भी कमेंट किया है कि ये सब पहले से तय था और ये विमान यूं भी बेकार हो चुके थे। इनके इंडिन भी निकाले जा चुके थे और बाज़ार में िन्हें ख़रीदने वाला भी कोई नहीं था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश