1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ... तो इस कारण महिलाओं को दी जा रही है खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग

... तो इस कारण महिलाओं को दी जा रही है खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 09, 2017 08:13 am IST,  Updated : May 09, 2017 08:29 am IST

एक अंग्रेजी पत्रिका UPI में प्रकाशित के एक के मुताबिक अब महिलाओं की इस समस्या का समाधान मिल गया है अब महिलाओं को सार्वजनिक शौचालयों को इस्तेमाल करने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।

women how to urinate standing up- India TV Hindi
women how to urinate standing up

भारत में जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छ भारत का नारा लगा रहे हैं और लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लेकिन इन सब में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा परेशानी होती है सरकार ने जगह-जगह पर शौचालय तो बनाए हैं लेकिन गंदे होने के कारण महिलाओं के लिए उन शौचालयों का इस्तेमाल करना असंभव होता है।

एक अंग्रेजी पत्रिका UPI में प्रकाशित के एक के मुताबिक अब महिलाओं की इस समस्या का समाधान मिल गया है अब महिलाओं को सार्वजनिक शौचालयों को इस्तेमाल करने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रिया में ग्रीन पार्टी नाम की स्थानीय संस्था अब महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग देगी। यह पार्टी पर्चटोल्डसड्रॉफ शहर में महिलाओं को नाश्ते के लिए आमंत्रित करती है और फिर उन्हें अपने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बात करने का मौका देती है। बीते शनिवार को हुई ऐसी ही एक मीटिंग में यह तय हुआ कि यह संस्था महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करना सिखाएंगी। (परंपरा के नाम पर पाकिस्तान में लड़कियों की करवाई जाती है कुरान से शादी)

स्थानीय काउंसलर और ग्रीन पार्टी के सदस्य मार्था गुंजाल ने बताया कि बैठक में जब इस मुद्दे पर बातचीत शुरू हुई तो लोग हैरान थे। लेकिन आखिरकार सहमति बन गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एक किट की मदद से महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर पाएंगी। यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं। इस किट का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को गंदी शौचालय की सीट पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगली स्लाइड में देखें किट की तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश