1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लाइव शो पर रिपोर्टर ने महिला को गलत जगह छुआ, फिर.....

लाइव शो पर रिपोर्टर ने महिला को गलत जगह छुआ, फिर.....

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2017 07:04 am IST,  Updated : May 19, 2017 07:05 am IST

दरअसल बेन ब्राउन मंगलवार को इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में अपने सहयोगी नॉरमन स्मिथ का लाइव इंटरव्यू कर रहे थे तभी एक मुस्कुराती हुई महिला कैमरे के सामने आ गई जिसने अंगूठा उठाकर रिपोर्टर को शाबाशी दी, और

bbc_reporter_gropes_woman- India TV Hindi
bbc_reporter_gropes_woman

लंदन: टीवी पर लाइव रिपोर्टिंग करते समय पत्रकारों को कई बार अटपटी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बात का ताजा उदाहरण हैं ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के संवाददाता बेन ब्राउन जिनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

दरअसल बेन ब्राउन मंगलवार को इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में अपने सहयोगी नॉरमन स्मिथ का लाइव इंटरव्यू कर रहे थे तभी एक मुस्कुराती हुई महिला कैमरे के सामने आ गई जिसने अंगूठा उठाकर रिपोर्टर को शाबाशी दी, और 'एब्सॉल्यूटली फैन्टास्टिक' भी कहा लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ आप इस वीडियो में देख सकते है।

महिला के कैमरे के सामने आ जाने के कारण बौखलाए हुए बेन ब्राउन ने महिला को पीछे हटाने की कोशिश में ऐसी जगह पर हाथ लगा दिया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। फिर क्या था, महिला कैमरे के फ्रेम से तो पीछे हट गई, लेकिन जाने से पहले बेन को एक जोरदार हाथ जमा गईं।

इस घटना का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, और बेन ब्राउन को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस 'दुर्भाग्यपूर्ण' घटना का देना पड़ा। ट्विटर पर बहुत-से लोगों ने घटना को 'अनजाने में हुई गलती' कहकर बेन का बचाव भी किया, लेकिन अधिकतर ने पत्रकार की आलोचना भी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश