1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. OMG! रानी की तलाश में मधुमक्खियों ने किया कार का पीछा

OMG! रानी की तलाश में मधुमक्खियों ने किया कार का पीछा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2016 01:02 pm IST,  Updated : May 26, 2016 01:02 pm IST

लंदन: इंग्लैंड में एक दिलचस्प क़िस्सा सामने आया है। यहां मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने 24 घंटे तक एक बुज़ुर्ग महिला का पीछा किया और घर तक पहुंच गईं। कैरल होवार्थ को तो इस

Bees- India TV Hindi
Bees

लंदन: इंग्लैंड में एक दिलचस्प क़िस्सा सामने आया है। यहां मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने 24 घंटे तक एक बुज़ुर्ग महिला का पीछा किया और घर तक पहुंच गईं। कैरल होवार्थ को तो इस बात की बनक तक नहीं थी लेकिन जब वह घर पहुंची तो देखा कि उनकी कार के पीछे करीब 20 हज़ार मधुमक्खियां चिपकी हुईं हैं।

हुआ यूं कि होवार्थ वेस्ट वेल्स के एक इलाके में अपनी गाड़ी खड़ी कर ख़रीदारी करने चली गईं और तभी उनकी कार के पीछे के हिस्से पर मधुमक्खियों ने डेरा जमा लिया।

मधुमक्खियों का ख्याल रखने वाली एक टीम, राष्ट्रीय पार्क रेंजर और कुछ लोगों ने मिलकर इस झुंठ को एक बक्से में डाला। राष्ट्रीय पार्क के रेंजर टोम मोसेस ने महिला की कार के पीछे इन मधुमक्खियों को देखकर कहा 'मैंने पहले भी मक्खियों को किसी चीज़ पर बैठे देखा है लेकिन इतना बड़ा झुंड पहले कभी नहीं देखा था।'

मज़ेदार बात ये है कि बुज़ुर्ग महिला के घर जाने से पहले मधुमक्खियों को उसकी कार पर से हटा दिया गया था लेकिन अगले दिन सुबह यह झुंड एक बार फिर उनकी कार के पीछे जा चिपका।

इस बार इस तरह की झुंड की देखरेख करने वालों से संपर्क किया गया जिन्होंने आखिरकार इन्हें कार के पीछे से हटा दिया। होवार्थ कहती हैं - हो सकता है कि मधुमक्खी की रानी मेरी कार में फंस गई हो और यह झुंड उसकी का पीछा करते करते यहां तक आ गया हो।' हालांकि जानकारों को महिला की कार से रानी नहीं मिली लेकिन ऐसा माना जाता है कि साल के इस वक्त अक्सर मधुमक्खियां झुंड के रूप में अपनी रानी का पीछा करते करते आ जाती हैं। होवार्थ ने यह भी संभावना जताई कि शायद इस झुंड को उनकी कार की गर्माहट पसंद आ गई हो।

रेंजर मोसेस का कहना है कि अक्सर रानी मधुमक्खी जब छत्ते की जगह बदलने का फैसला करती है तो पूरा झुंड उसके पीछे चल पड़ता है। नई रानी का आगमन भी कई बार पुरानी रानी को ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर देता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश