1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ... जब नाचते-नाचते दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

... जब नाचते-नाचते दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 03, 2018 12:08 pm IST,  Updated : Jan 03, 2018 12:08 pm IST

शादी हर लड़के और लड़की के लिए एक स्पेशल मूमेंट होता है। इस दिन की गई सभी चीजें दोनों के ही जीवन के लिए यादगार पल बन जाते है। लेकिन हाल ही में एक कपल के साथ शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

Bride gives birth on her wedding day- India TV Hindi
Bride gives birth on her wedding day

शादी हर लड़के और लड़की के लिए एक स्पेशल मूमेंट होता है। इस दिन की गई सभी चीजें दोनों के ही जीवन के लिए यादगार पल बन जाते है। लेकिन हाल ही में एक कपल के साथ शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। यह मामला इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड का है। यहां पर महिला ने अपनी शादी के ही बच्चे को जन्म दिया। महिला 9 महीने 2 दिन की प्रेगनेंट थी। (अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप की किम जोंग को धमकी, कहा-मेरे डेस्‍क पर भी न्‍यूक्लियर बम का बटन रहता है)

शादी के दौरान जब महिला अपने पति के साथ डांस कर रही थी। उसी समय महिला ने बच्चे को जन्म दिया। 19 वर्षीय माउटफोर्ड और 18 साल के कार्ल को उम्मीद ही नहीं थी कि इतनी जल्दी डिलीवरी हो जाएगी। एक अंग्रेजी पत्रिका में छपी खबर के अनुसार, 18 दिसंबर को डैनी की शादी थी। जब डैनी वेडिंग ड्रैस पहनकर शादी में पहुंची को डांस करने के दौरान उनका वाटर बैग फट गया और बच्चा बाहर आने लगा।

डैनी ने कहा कि, मैं अपने होने वाले पति के साथ डांस कर रही थी। उसी समय मैंने बच्चे को जन्म दे दिया। यह सच में सबसे बड़ा सरप्राइज है। यह मेरी शादी का सबसे बड़ा तोहफा है। शादी में आए लोगों को इस बारे में पता भी नहीं था कि डैनी प्रेगनेंट हैं। जब डांस करते वक्त डैनी ने बच्चे को जन्म दिया तो सभी लोग हैरान रह गए। डैनी माउटफोर्ड और कार्ल ने इस खूबसूरत बेटी का नाम जेस्मिन रखा है. बच्ची की डिलिवरी नॉर्मल हुई। बच्ची का वजन करीब 2.7 किलो था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश