1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Coronavirus: ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 861 और लोगों की मौत, कुल आंकड़ा 13,729 पहुंचा

Coronavirus: ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 861 और लोगों की मौत, कुल आंकड़ा 13,729 पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2020 08:59 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 08:59 pm IST

ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से और 861 लोगों की मौत होने के साथ यह संख्या बढ़ कर 13,729 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराये गये आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

Coronavirus: ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 861 और लोगों की मौत, कुल आंकड़ा 13,729 पहुंचा- India TV Hindi
Coronavirus: ब्रिटेन में कोरोना वायरस से 861 और लोगों की मौत, कुल आंकड़ा 13,729 पहुंचा Image Source : AP

लंदन: ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से और 861 लोगों की मौत होने के साथ यह संख्या बढ़ कर 13,729 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराये गये आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। मृतकों की संख्या कई दिनों तक कम रहने के बाद इस आकंड़े में पिछले दिन की तुलना में 100 की वृद्धि हो गई। ताजा आंकड़ों से यह भी प्रदर्शित होता है कि ब्रिटेन में संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख को पार कर गई है।

वहीं, दुनियाभर में आधिकारिक स्रोतों से एएफपी द्वारा अंतरराष्ट्रीय समयानुसार बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक संकलित आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से अब तक 1,37,500 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में दिसंबर में सबसे पहली बार कोरोना वायरस महामारी के सामने आने के बाद से 193 देशों में अब तक संक्रमण के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से कम से कम 4,50,500 रोगी अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 

एएफपी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूचना और राष्ट्रीय प्राधिकारों से प्राप्त आंकड़ों का इस्तेमाल करके तैयार की गयी तालिका में संक्रमण के वास्तविक मामलों की संख्या में मामूली अंतर ही दिखाई देता है। कई देश केवल अति गंभीर मामलों में जांच कर रहे हैं। इस समय दुनियाभर में कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में अब तक संक्रमण के 6,39,664 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 30,985 पहुंच चुकी है। 

अमेरिका में कम से कम 50,107 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे बुरी तरह प्रभावित इटली है जहां संक्रमण के कुल 1,65,155 मामलों में से 21,645 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में मामलों की संख्या है। 

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश