1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन को उम्मीद, भारत से जल्द आएगी पैरासिटामॉल के 30 लाख पैकेट की पहली खेप

ब्रिटेन को उम्मीद, भारत से जल्द आएगी पैरासिटामॉल के 30 लाख पैकेट की पहली खेप

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 11:35 pm IST

ब्रिटेन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि भारत से पैरासिटामॉल दवा के 30 लाख पैकेट की पहली खेप 48 घंटे के भीतर देश में आ जाएगी।

medicine- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

लंदन. ब्रिटेन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि भारत से पैरासिटामॉल दवा के 30 लाख पैकेट की पहली खेप 48 घंटे के भीतर देश में आ जाएगी। इसके लिये उसने भारत सरकार का आभार भी व्यक्त किया। भारत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच दवाओं के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी, जिसे हाल ही में हटा दिया गया है।

विदेश एवं राष्ट्रमंडल मंत्रालय में दक्षिण एशिया तथा राष्ट्रमंडल मामलों के राज्यमंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा, ''ब्रिटेन और भारत कोविड-19 खतरे से निपटने के लिये मिलकर काम कर रहे हैं। दवा भेजने के लिये मैं ब्रिटेन सरकार की ओर से भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।'' उन्होंने कहा कि पानी का जहाज दवा लेकर रविवार तक यहां पहुंच जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश