1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: 92 साल की हुईं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, दी गई तोपों की सलामी

ब्रिटेन: 92 साल की हुईं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, दी गई तोपों की सलामी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2018 07:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 07:40 pm IST

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय शनिवार को 92 साल की हो गईं। वह तोपों की परंपरागत सलामी और कॉमनवेल्थ थीम वाले चैरिटी कंसर्ट के बीच अपना जन्मदिन मना रही हैं...

Queen Elizabeth II celebrates 92nd birthday | AP- India TV Hindi
Queen Elizabeth II celebrates 92nd birthday | AP

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय शनिवार को 92 साल की हो गईं। वह तोपों की परंपरागत सलामी और कॉमनवेल्थ थीम वाले चैरिटी कंसर्ट के बीच अपना जन्मदिन मना रही हैं। घोड़ों द्वारा खींचकर लाई गईं तोपों ने हाइड पार्क में 41 बार और टॉवर ऑफ लंदन में 62 बार सलामी दी। वहीं, विंडसर कैसल में गार्ड बदलने के दौरान बैंड ने ‘हैप्पी बर्थडे’ के सुर बजाए। अपनी महारानी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए पूरे ब्रिटेन मे लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है।

शाम को महारानी और उनके परिवार को एक कंसर्ट में भाग लेना है जिसमें 53 देशों वाले राष्ट्रमंडल समूह के कलाकार प्रस्तुति देने वाले हैं। प्रस्तुति देने वाले गायकों में स्टिंग, टोम जोन्स, क्रेग डेविड और काइली मिनोग जैसे नाम शामिल हैं। शनिवार शाम के आयोजन में प्रिंस हैरी ‘क्वीन्स कॉमनवेल्थ ट्रस्ट’ के अध्यक्ष बतौर अपनी नयी भूमिका में बोल सकते हैं। रॉयल अल्बर्ट हॉल में होने वाले इस आयोजन से चैरिटी के लिए धन एकत्रित किया जाएगा। 

गौरतलब है कि महारानी हर साल 2 बार अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनका वास्तविक जन्मदिन 21 अप्रैल को पड़ता है जिसे वह आमतौर पर अपने परिवार के साथ निजी रूप से मनाती हैं। वह आधिकारिक जन्मदिन गर्मियों में मनाती हैं जो आमतौर पर जून के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश