1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. विवाद के बाद वेश्यालय से बाहर फेंके गए लड़के के साथ 2 लोगों ने किया दुष्कर्म

विवाद के बाद वेश्यालय से बाहर फेंके गए लड़के के साथ 2 लोगों ने किया दुष्कर्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2019 12:31 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 12:31 pm IST

लड़के ने बताया कि नाइट आउट के दौरान वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया था, तभी 2 यौनकर्मी उसे अपने साथ वेश्यालय ले गईं।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

मैड्रिड: स्पेन के एक रिजॉर्ट टाउन में ब्रिटेन में एक लड़के के साथ वेश्यालय के बाहर 2 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 वर्षीय लड़के ने पुलिस को बताया कि मेगालफ के मेजरकैन पार्टी रिजॉर्ट में उसके साथ 2 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। लड़के ने बताया कि इससे पहले उसे पास ही में स्थित पुंटा बैलेना स्ट्रिप में स्थित वेश्यालय से पैसे न होने के चलते बाहर निकाल दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार सुबह 5:30 की है।

लड़के ने बताया कि नाइट आउट के दौरान वह अपने दोस्तों से बिछड़ गया था, तभी 2 यौनकर्मी उसे अपने साथ वेश्यालय ले गईं। हालांकि पैसे न होने पर उसे वहां से धक्के मारकर निकाल दिया गया। लड़के ने बताया कि जैसे ही उसे बाहर निकाला गया, वहां मौजूद दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। सन एस्पासेस अस्पताल के डॉक्टरों ने भी लड़के के साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि की है। इस मामले पर पुलिस की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि यह इस इलाके में अपनी तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां इस तरह की वारदात हो चुकी है। मई में ही एक अन्य ब्रिटिश नागरिक ने बताया था कि उसके साथ सैन ऐंटोनियो में स्थित एक पार्टी रिजॉर्ट में दुष्कर्म किया गया था। 27 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक ने बताया था कि उस पर यौन हमला करने वाला एक ‘लंबा और काला शख्स’ था और ऐसा करने के बाद उसने उसका फोन भी छीन लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश