1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. संगीत को हराम मानता है ISIS, बॉलीवुड के गानों को ब्रिटेन की सेना ने बनाया नया हथियार

संगीत को हराम मानता है ISIS, बॉलीवुड के गानों को ब्रिटेन की सेना ने बनाया नया हथियार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 10:19 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 07:28 am IST

ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हथियार के तौर पर एक नई मनोवैज्ञानिक युद्ध कला के रूप में बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ISIS- India TV Hindi
ISIS

लंदन: ब्रिटेन के विशेष सुरक्षा बल लीबिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हथियार के तौर पर एक नई मनोवैज्ञानिक युद्ध कला के रूप में बॉलीवुड संगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान मूल के एक खुफिया अधिकारी की सलाह पर ऐसा किया जा रहा है। ब्रिटिश सेना में पाकिस्तानी मूल के खुफिया अधिकारी ने कहा कि बॉलीवुड धुनें आईएसआईएस को तंग कर सकती है जिसके बाद इस पर अमल किया गया। दरअसल, आईएसआईएस संगीत को हराम मानता है।

डेली मिरर को एक सूत्र ने बताया, हमें आतंकवादियों को हतोत्साहित करने की जरूरत है। संयुक्त विशेष अभियान कमान (जेएसओसी) के तहत ब्रिटिश सुरक्षा बल लीबियाई सैनिकों को इस बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं कि आईएसआईएस को सिर्ते शहर और 185 किलोमीटर लंबी लीबियाई तट रेखा से कैसे बाहर खदेड़ा जाए। मनोवैज्ञानिक अभियान इकाई ने आईएसआईएस संचारों को पकड़ा और उनमें बॉलीवुड संगीत डाल दिया।

अखबार की खबर के मुताबिक बॉलीवुड गानों को आतंकी संगठन बड़ी बेइज्जती के तौर पर देखेगा। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नए संगीतमय हथियार उनके छिपने के ठिकाने का खुलासा करने में भी मदद कर रहे हैं कि कब आईएसआईएस सदस्य अपने रेडियो पर संगीत के बारे में शिकायत करते हैं। इससे उनके सटीक स्थान का पता चलता है। लीबिया में ब्रिटिश सुरक्षा बल लड़ाकू भूमिका में नहीं है। यह वहां के सुरक्षा बलों को आईएसआईएस को खदेड़ने का प्रशिक्षण दे रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश