1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश महिला सांसद पर गोली और चाकू से हमला, हुई मौत

ब्रिटिश महिला सांसद पर गोली और चाकू से हमला, हुई मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2016 09:07 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 11:26 pm IST

लंदन: ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की एक 41 वर्षीय महिला सांसद पर आज उत्तरी इंग्लैंड स्थित उनके क्षेत्र में गोली और चाकू से हमला किया गया और कहा जा रहा है कि उनकी हालत

mp- India TV Hindi
mp

लंदन: ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की 41 वर्षीय महिला सांसद पर आज उत्तरी इंग्लैंड स्थित उनके संसदीय क्षेत्र में गोली और चाकू से हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गयी। यह घटना ब्रिटेन के यूरोपीय संघ सदस्यता पर महत्वपूर्ण जनमत संग्रह से पहले हुई है।

लेबर पार्टी की सांसद जो कॉक्स अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रही थीं जहां एक कहा सुनी के बाद कथित रूप से यह हमला हुआ। हमले के बाद सांसद को वायु एंबुलेंस से लीड्स जनरल इनफर्मेरी लाया गया जहां हथियारबंद पुलिस बाहर गश्त कर रही थी और अंदर चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी जान बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे।

हमले में एक और व्यक्ति घायल हो गया। उसका इलाज किया जा रहा है। वह गंभीर रूप से घायल नहीं है। उसकी उम्र 70-80 साल के बीच है। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, हमें बताते हुए दुख हो रहा है कि जो कॉक्स ने आज हुए हमले के बाद दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने कहा, हम इलाके में उस दौरान मौजूद रहे प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने और जांच में हमारी मदद करने की अपील करते हैं। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने 52 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उसके पास से आग्नेयास्त्र सहित कई हथियार जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘हम दुखद घटना के सिलसिले में किसी और की तलाश नहीं कर रहे।

पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को बीरस्टाल की मार्केट स्ट्रीट के पास गिरफ्तार किया गया। सांसद ने कुछ लोगों के साथ साप्ताहिक बैठक की थी।’ कॉक्स देश में 23 जून को होने वाले जनमत संग्रह से पहले ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने का समर्थन कर रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश