1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन में Coronavirus से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

स्पेन में Coronavirus से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 18, 2020 06:02 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 06:09 pm IST

स्पेन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 20 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

स्पेन में Coronavirus से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत - India TV Hindi
स्पेन में Coronavirus से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत  Image Source : AP

मैड्रिड: स्पेन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 20 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि महामारी के कारण अब तक 20 हजार 43 लोगों की मौत हो गई है और पिछले 24 घंटे में स्पेन में 565 लोग मारे गए हैं जबकि शुक्रवार को 585 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई थी। स्पेन कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल है।

कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा दुनियाभर में 1,50,000 के पार चला गया है जिसमें से करीब एक चौथाई मौत केवल अमेरिका में हुई हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉकडाउन के आदेशों के खिलाफ देश में हो रहे प्रदर्शनों को अपना समर्थन दिया है। अमेरिका में दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा 37,000 मौत हुई हैं। इसके बाद इटली, स्पेन और फ्रांस में बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है। हालांकि ये आंकड़े असल संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या को कुछ हद तक ही दिखाते हैं क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं। 

असल में दुनिया का कोई कोना ऐसा नहीं बचा है जो कोरोना वायरस के असर से अछूता हो। अफ्रीका में रातभर में मृतकों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई। नाइजीरिया ने शनिवार को राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के शीर्ष सहयोगी की मौत की घोषणा की। वह अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले राष्ट्र में वायरस की चपेट में आने वाले उच्च पद पर आसीन व्यक्ति हैं। 

चीन ने वुहान शहर में 1,290 और लोगों की मौत की जानकारी जोड़ने के बाद कुल मृतकों की संख्या में सुधार कर इनकी संख्या 4,636 बताई। ट्रंप ने वायरस के खतरे पर धीमी प्रतिक्रिया देने के दावों पर गुस्से से पलटवार किया और बीजिंग पर वायरस के प्रभाव को कमतर बताने का आरोप लगाया। फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने भी संकट के चीनी प्रबंधन पर सवाल उठाए लेकिन चीन ने जवाब देते हुए कहा कि उसने बीमारी के बारे में कोई सूचना नहीं छिपाई।

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश