1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. गजब का प्यार, बांट लिया आधा-आधा संसार

गजब का प्यार, बांट लिया आधा-आधा संसार

 Written By: Agency
 Published : Jun 20, 2015 02:51 pm IST,  Updated : Aug 29, 2015 04:33 pm IST

बर्लिन: जर्मनी के एक ई-बे यूजर ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसे उसका हक देने के नाम पर जलाने का विचित्र तरीका सोच निकाला। उसने अपने पास मौजूद सारी कीमती चीजों को दो

गजब का प्यार, बांट लिया...- India TV Hindi
गजब का प्यार, बांट लिया आधा-आधा संसार

बर्लिन: जर्मनी के एक ई-बे यूजर ने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उसे उसका हक देने के नाम पर जलाने का विचित्र तरीका सोच निकाला। उसने अपने पास मौजूद सारी कीमती चीजों को दो हिस्सों में काटकर उन्हें अपनी एक्स गर्लफ्रेंज को भेज दिया। 'der.juli' नाम के इस ई-बे यूजर ने अपने हिस्से की आधी चीजों को बेचने के लिए ई-बे पर अपलोड किया है।


12 सालों तक एक साथ रहे कपल के ब्रेकअप के बाद युवक ने इन सालों के दौरान उन दोनों की यूज की गई चीजों का आधा हिस्सा अपनी एक्स को देने के लिए इन सबको दो हिस्सों में बांट दिया। अपने इस काम का उसने विडियो भी बनाया और यू-ट्यूब पर 'फॉर लौरा' नाम से अपलोड कर दिया।

इसने अपनी कार, आईफोन, मैकबुक, टीवी सभी कीमती चीजों को बीच से काट दिया। इसके अलावा उसने साइकल, लेटरबॉक्स, बेड, चेयर, सोफा, टैडी बेयर, हेल्मेट, फिल्मों की डीवीडी को भी दो बराबर हिस्सों में बांट दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश