1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: जब नशे में धुत्त बिल्ली को कुत्ते ने पहुंचाया घर

VIDEO: जब नशे में धुत्त बिल्ली को कुत्ते ने पहुंचाया घर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2016 01:00 pm IST,  Updated : May 28, 2016 01:00 pm IST

रुस में एक बहुत मज़ेदार घटना हुई है जिसका वीडियो भी बना है। हुआ ये कि एक बिल्ली ने कहीं इतनी पी ली कि उससे चला भी नहीं जा रहा था और वह शायद अपना

Dog carries drunk cat home- India TV Hindi
Dog carries drunk cat home

रुस में एक बहुत मज़ेदार घटना हुई है जिसका वीडियो भी बना है। हुआ ये कि एक बिल्ली ने कहीं इतनी पी ली कि उससे चला भी नहीं जा रहा था और वह शायद अपना घर का रास्ता भी भूल गई थी। ऐसे में उसकी मदद के लिए एक कुत्ता जिसने अपनी पीठ पर बिल्ली को लादा और उसके घर तक चोड़ आया।

वीडियो में बिल्ली को खिड़की पास खड़ी है और उसे समझ नहीं आ रहा कि नीचे कैसे उतरे। कुत्ते ने दो-तीन बार बिल्ली को खिड़की से उतरने का तरीका समझाया और आख़िर बिल्ली हिम्मत जुटाकर नीचे कूद तो गई लेकिन उसमें चलने की हिम्मत नहीं बची थी। तब कुत्ते ने अपना सिर बिल्ली के पेट के नीचे घुसाया और फिर उसे पीठ पर बैठाकर घर तक छोड़ आया।

कुछ लोगों का कहना है कि बिल्ली नशे में थी जबकि कुछ का कहना है कि उसे चोट लगी थी। बहरहाल जो भी हो कुत्ते ने तो उसे सही सलामत घर पहुंचा ही दिया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश