1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. आखिर क्यों इस आईलैंड में 1.6 लाख लोगों को जलाकर मार डाला गया

आखिर क्यों इस आईलैंड में 1.6 लाख लोगों को जलाकर मार डाला गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2016 05:38 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 05:38 pm IST

इटली में एक ऐसा आइलैंड है जो आइलैंड ऑफ डेड के नाम से मशहूर है। यहां पर अगर कोई भी व्यक्ति एक चला जाए तो कभी भी जिंदा लौट कर नहीं आता।

italy- India TV Hindi
italy

नई दिल्ली: इटली में एक ऐसा आइलैंड है जो आइलैंड ऑफ डेड के नाम से मशहूर है। यहां पर अगर कोई भी व्यक्ति एक चला जाए तो कभी भी जिंदा लौट कर नहीं आता। ऑफट्रैकप्लेनेट डॉट कॉम के मुताबिक इटली के प्रोवेग्लिया आइलैंड में 1922 में मेंटल अस्पताल था। इस अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर और नर्सों को यहां से कुछ अजीब सी आवाजें आती थी। जिसके बाद इस अस्पताल को बंद कर दिया गया।

कईं सालों तक इस अस्पताल में कोई नहीं आया और यह जगह खाली पड़ी रही। कुछ साल बाद 1960 में इटली की सरकार ने इस आइलैंड को बेच दिया। जिस व्यक्ति को यह आइलैंड बेचा गया उसका नया मालिक अपने परिवार के साथ यहां रहने लगा। इस आइलैंड पर रहते हुए किसी ने आइलैंड के मालिक की बेटी के मुंह में काटा जिसके बाद उसके मुंह में 14 टांके लगाए गए।

जब सरकार को इस आइलैंड में होने वाली घटनाओं के बारे में पता चला तो उन्होंने इस आइलैंड में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस जगह पर प्लेग के रोगियों को रखा जाता था जिससे किसी और व्यक्ति को यह बीमारी ना फैले। इसके बाद और भी बीमारियों के लिए इस जगह का इस्तेमाल किया गया।

इस बीमारी से जिन भी लोगों की मौत हुई उन्हें यहीं पर दफना दिया गया। जब यहां की मरीजों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 1 लाख 60 हजार हो गई तो सभी को यहां पर जला कर मार डाला गया। इटली में इस जगह को संक्रमित माना जाता है और यहां किसी का जाना मना है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश