1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीयों के विरोध के बाद फैशन ब्रांड ने माफी मांगी, गणेश हैंडबैग से चमड़े का अस्तर हटाया

भारतीयों के विरोध के बाद फैशन ब्रांड ने माफी मांगी, गणेश हैंडबैग से चमड़े का अस्तर हटाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2021 10:06 am IST,  Updated : Apr 16, 2021 10:06 am IST

अपने शानदार हैंडबैग के लिए मशहूर ब्रिटेन के एक वैश्विक फैशन ब्रांड ने भारतीय प्रवासी समूहों के विरोध के बाद माफीनामा जारी किया और चमड़े के अस्तर वाले गणेश क्लच बैग का उत्पादन बंद कर दिया।

भारतीयों के विरोध के...- India TV Hindi
भारतीयों के विरोध के बाद फैशन ब्रांड ने माफी मांगी, गणेश हैंडबैग से चमड़े का अस्तर हटाया Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लंदन: अपने शानदार हैंडबैग के लिए मशहूर ब्रिटेन के एक वैश्विक फैशन ब्रांड ने भारतीय प्रवासी समूहों के विरोध के बाद माफीनामा जारी किया और चमड़े के अस्तर वाले गणेश क्लच बैग का उत्पादन बंद कर दिया। जुडिथ लीबर नामक ब्रांड ने कहा कि उसका लक्ष्य अनूठे हैंडबैग बनाकर विभिन्न संस्कृतियों को सम्मान देना है और वह हिंदुओं के लिए गाय की पवित्रता को देखते हुए, एक हिंदू देवता की छवि के साथ चमड़े के इस्तेमाल को लेकर सामने आईं चिंताओं के बाद अस्तर में अब चमड़े की जगह सिंथेटिक का इस्तेमाल किया करेगा।

जूडिथ लीबर कॉउचर की अध्यक्ष, लेला कात्सुने ने कहा, "हमें यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि हमारे गणेश बैग ने हिंदू समुदाय को ठेस पहुंचाई है।" उन्होंने कहा, ‘‘जूडिथ लीबर का लक्ष्य हमेशा अद्वितीय चीज बनाने का रहा है जो कला, व्यक्तियों और संस्कृतियों को सम्मानपूर्वक देखता है। हालाँकि, अब हमें पता चल गया है कि गणेश बैग में चमड़े का अस्तर हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाता है, इसलिए तत्काल प्रभाव से हम चमड़े के अस्तर के साथ इस बैग के उत्पादन को रोकेंगे। अब इसका उत्पादन एक सिंथेटिक अस्तर के साथ किया जाएगा।”

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश