1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मक्खी मारने के चक्कर में घर को लगा दी आग, आधे से ज्यादा मकान जला

मक्खी मारने के चक्कर में घर को लगा दी आग, आधे से ज्यादा मकान जला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 08:25 pm IST

यूरोप के न्यू एक्विटेन में एक 80 वर्षिय आदमी ने अपना खाना बनाने के दौरान जब वहां उसके चारों ओर मक्खी को घूमता हुआ देखा तो वह उस उससे इतना चिढ़ गया कि वह मक्खी को मारने के लिए इलेक्ट्रिक रेकेट लेकर उसके पीछे पड़ गया।

House blows part due to fly- India TV Hindi
House blows part due to fly Image Source : FILE

न्यू एक्विटेन: यूरोप के न्यू एक्विटेन में एक 80 वर्षिय आदमी ने अपना खाना बनाने के दौरान जब वहां उसके चारों ओर मक्खी को घूमता हुआ देखा तो वह उस उससे इतना चिढ़ गया कि वह मक्खी को मारने के लिए इलेक्ट्रिक रेकेट लेकर उसके पीछे पड़ गया। लेकिन इस दौरान गैस लीक हो गई। परिणाम स्वरूप इलेक्ट्रिक रेकेट और गैस के बीच प्रतिक्रिया से भयंकर विस्फोट हो गया। जिससे रसोई पूरी तरह आग की चपेट में आकर नष्ट हो गई और उसके घर की छत को भी नुकसान पहुंचा। स्थानीय मीडिया के अनुसार व्यक्ति भाग्यशाली था जो बच गया है। इस हादसे में उसके केवल हाथ में जले है। हालांकि इस हादसे में मक्खी के भाग्य का पता नहीं चला है। अब व्यक्ति का परिवार घर की मरम्मत करा रहा है। तबतक घायल आदमी को एक स्थानीय शिविर में ठहराया गया है।

घर में लगी आग,कुत्ते ने बचाई घरवालों की जान

अलबामा में रहने वाले एक परिवार की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई जब उनके कुत्ते ने रात के वक्त लगातार भौंक कर परिवार को जगा दिया और परिवार ने देखा कि उनका पूरा घर आग की चपेट में है। एक वेबसाइट के अनुसार बर्मिंघम होम में रहने वाले डेरेक वॉकर ने बताया कुत्ता ‘राल्फ’ अमूमन रात के वक्त नहीं भौंकता, इसलिए जब रात के वक्त राल्फ ने अजीब आवाज में भौंकना शुरू किया तो वह देखने के लिए उठे की माजरा क्या है। वॉकर ने बताया कि उठने पर उन्होंने देखा कि उनके किचन की खिड़की में आग लगी है।

नॉर्थ शेलबाई दमकल विभाग के बटालियन प्रमुख रॉबर्ट लॉसन ने बताया कि आग ग्रिल से हो कर पूरे घर में फैल रही थी। वॉकर ने कहा,‘‘ मैं जोर से चिल्लाया ‘आग’ और सारे लोग उठ गए। मेरी पत्नी उठ गई और उसने बेटियों को उठाया और उन्हें ले कर घर से बाहर निकल गई।’’ उन्होंने बताया कि बेटियों को बाहर पहुंचाने के बाद उनकी पत्नी बेटे को जगाने के लिए फिर घर के अंदर गईं, जो गहरी नींद में सो रहा था और उसके पूरे कमरे में धुआं भरा हुआ था। 

वॉकर ने कहा,‘‘आग उसके दीवार के ठीक पीछे थी लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला क्योंकि वह पूरी तरह से कंबल लपेट के सोता है।’’ वॉकर, सबकी जान बचाने वाले राल्फ को बाहर निकालने के लिए घर के अंदर गए। उनके घर में दो छोटे सुअर भी थे। उन्होंने कहा कि राल्फ और एक सुअर को वह बाहर निकाल लाए लेकिन दूसरे सुअर पर्ल ने दम तोड़ दिया। आग से घर को भारी नुकसान पहुंचा है लेकिन वॉकर इस बात से प्रसन्न हैं कि पूरा परिवार सुरक्षित हैं और वह भी चार साल के राल्फ की बदौलत। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश