1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त ने संभाला पदभार

ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त ने संभाला पदभार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 07:03 pm IST

लंदन: ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा ने यहां इंडिया हाउस में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। 35 साल के करियर वाले अनुभवी राजनयिक सिन्हा भारत सरकार में सचिव रैंक के

भारत के नये...- India TV Hindi
भारत के नये उच्चायुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा

लंदन: ब्रिटेन में भारत के नये उच्चायुक्त यशवर्धन कुमार सिन्हा ने यहां इंडिया हाउस में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। 35 साल के करियर वाले अनुभवी राजनयिक सिन्हा भारत सरकार में सचिव रैंक के अधिकारी हैं। वह नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय में तथा दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, यूरोप, दक्षिण अमेरिका और न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

इस वर्तमान नियुक्ति से पहले सिन्हा श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे। उन्होंने यहां कल ही ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त का पदभार ग्रहण किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर 58 वर्षीय सिन्हा ने विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान डिवीजन का करीब करीब चार साल तक बतौर अवर सचिव अगुवाई की थी।

वह जनवरी 2007 से अगस्त, 2009 तक वेनेजुएला में भारत के राजदूत और अगस्त, 2003 से दिसंबर, 2006 तक दुबई में भारत के महावाणिज्यदूत रहे थे। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग वेबसाइट के अनुसार उन्होंने मार्च 2002 से जुलाई 2003 तक अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में भारतीय मिशन में मिनिस्टर और मिशन उपप्रमुख के रूप में अपनी सेवा दी थी। वर्ष 1981 में भारतीय विदेश सेवा से जुड़ने वाले सिन्हा कई अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय सम्मेलनों एवं बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश