1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इटली ने SC से कहा यूएन कोर्ट का फैसला लागू करें

इटली ने SC से कहा यूएन कोर्ट का फैसला लागू करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 23, 2016 07:45 pm IST,  Updated : May 23, 2016 07:46 pm IST

इटली ने भारत के उच्चतम न्यायालय से इतालवी मरीन सलवातोर गिरोने को भारत से जल्द स्वदेश भेजने के संयुक्त राष्ट्र के फैसले को तुरंत लागू करने को कहा है।

italy- India TV Hindi
italy

रोम: इटली ने भारत के उच्चतम न्यायालय से इतालवी मरीन सलवातोर गिरोने को भारत से जल्द स्वदेश भेजने के संयुक्त राष्ट्र के फैसले को तुरंत लागू करने को कहा है। आपको बता दें कि गिरोने हत्या के आरोप में भारत में कैद हैं। इतालवी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इटली ने भारत के उच्चतम न्यायालय से 'द हेग कोर्ट आफ आर्बीट्रेशन' के इतालवी मरीन सलवातोर गिरोने को जल्द इटली भेजने संबंधी फैसले को लागू करने का अनुरोध किया।

यह मामला उच्चतम न्यायालय के सामने आया और शीर्ष अदालत ने 26 मई को इटली की याचिका पर सुनवाई की सहमति जताई। मध्यस्थता अदालत के फैसले के अनुसार, सलवातोर गिरोने की इटली वापसी नियमन के तरीकों और स्थितियों में सहयोग पर इटली और भारत से सहयोग की अपील की जाती है जबकि एनरिका लेक्सी मामले में क्षेत्राधिकार से जुड़े विवाद पर पंचाट की कार्यवाही के फैसले का इंतजार है। गिरोने उन दो इतालवी मरीनों में से एक हैं जो पोत एनरिका लेक्सी पर सवार थे और उन पर वर्ष 2012 में केरल के तट पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप है। दूसरा मरीन मासिमिलियानो लातोरे वर्ष 2014 में तबियत खराब होने के कारण इटली वापस चला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश