1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. माली में किए गए फ्रांसीसी हवाई हमले में जिहादी नेता की मौत

माली में किए गए फ्रांसीसी हवाई हमले में जिहादी नेता की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2018 09:11 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 09:11 am IST

फ्रांस द्वारा पूर्वोत्तर माली में किये गये हवाई हमलों में ग्रेटर सहारा समूह का एक शीर्ष जिहादी नेता, उसका एक सहयोगी और दो असैन्य नागरिक मारे गये हैं। पेरिस स्थित सैन्य कमान केन्द्र ने उक्त जानकारी दी।

Jihadist leader three others killed in Mali French airstrike- India TV Hindi
Jihadist leader three others killed in Mali French airstrike

पेरिस: फ्रांस द्वारा पूर्वोत्तर माली में किये गये हवाई हमलों में ग्रेटर सहारा समूह का एक शीर्ष जिहादी नेता, उसका एक सहयोगी और दो असैन्य नागरिक मारे गये हैं। पेरिस स्थित सैन्य कमान केन्द्र ने उक्त जानकारी दी। (ट्रंप का यू-टर्न, व्हाइट हाउस पर झंडा आधा झुकाने का दिया आदेश )

सैन्य कमान की ओर से जारी एक बयान में रविवार को मेनाक के पास हवाई हमले की बात कही गयी है। बयान के मुताबिक, ‘‘हवाई हमले के बाद जमीन पर तैनात किये गय कमांडोज ने मोहम्मद अग अलमौनेर और उसके एक अंगरक्षक के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्हें एक महिला और एक किशोर का भी शव मिला है।’’

बयान के मुताबिक जिहादी समूह का एक अन्य सदस्य और दो अन्य असैन्य नागरिक भी हमलों में घायल हो गये। कमान ने अपने बयान में असैन्य नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताया है। कमान इस बात की जांच कर रहा है कि आखिरकार यह असैन्य नागरिक हमलों की जद में कैसे आ गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश