1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Vogue के कवर पेज पर पहली बार नजर आईं शाही घराने की बहू

Vogue के कवर पेज पर पहली बार नजर आईं शाही घराने की बहू

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2016 03:01 pm IST,  Updated : May 02, 2016 03:01 pm IST

शाही घराने के बहू कैट मिडिलटन फैशन मैगजीन वोग के कवर पेज पर दिखेंगी। इससे पहले विलियम की मां भी वोग के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

vogue magazine- India TV Hindi
vogue magazine

लंदन: अभी कुछ ही दिनों पहले ब्रिटेन के शाही दंपत्ति भारत यात्रा पर आए थे। जहां उन्होंने कईं तस्वीरें खिंचवाई थी। आपको बता दें कि शाही घराने के बहू कैट मिडिलटन फैशन मैगजीन वोग के कवर पेज पर दिखेंगी। इससे पहले विलियम की मां भी वोग के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

बीते शनिवार वोग ने एक वेबसाइट के जरिए अपने जून अंक के कवर पेज का खुलासा किया। जिसकी बिक्री आगामी गुरूवार से शुरू होगी। कवर फोटो आउटडोर में ली गई है जिसमें केट हरी टोपी, ब्राउन जैकेट और सफेद ब्लाउज़ में दिखाई दे रही हैं। एक और तस्वीर में कैट ने लाल और काली धारी वाला टॉप पहना हुआ है। तस्वीर में केट एक पथरीली इमारत के सामने खड़ी हैं।

वोग के संपादक एलेक्सज़ेंडर शुलमन ने कहा कि 'हम आभारी हैं कि बेमिसाल शाही चित्रण की इस परंपरा को हम बरक़रार रख पा रहे हैं।' कैट का यह पहला फोटोशूट है। कैट से पहले उनके पति प्रिंस विलियम की मां का भी कई बार वोग के कवर फोटो के लिए फोटोशूट किया जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश