1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फिर हिला लंदन, टॉवर हिल स्टेशन में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 लोगों के घायल होने की खबर

फिर हिला लंदन, टॉवर हिल स्टेशन में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 5 लोगों के घायल होने की खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2017 05:47 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 05:55 pm IST

लंदन के अंडरग्राउंड टॉवर हिल स्टेशन में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि यह धमाका कम तीव्रता का था।

Tower hill station london- India TV Hindi
Tower hill station london

लंदन: लंदन के अंडरग्राउंड टॉवर हिल स्टेशन में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि यह धमाका कम तीव्रता का था। ब्लास्ट के बाद टॉवर हिल स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस ब्लास्ट को आतंकी हमला माना जा रहा है। बताया जाता है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ उस वक्त ट्रेन पूर्वी लंदन से इलिंग ब्रॉडवे की ओर से जा रही थी। ब्लास्ट के बाद यात्रियों काफी डर गए और वे जान बचाने के लिए इधर-उधऱ भागने लगे। इससे इंट्रेंस गेट पर जाम जैसी स्थिति हो गई। 

आपको बता दें कि इससे पहले 16 सितंबर को भी यहां एक ट्रेन में ब्लास्ट हुआ था जिसमें 29 लोग घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश