1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. OMG: मोजों में से आई बदबू तो व्यक्ति ने सह-यात्री को मारा चाकू

OMG: मोजों में से आई बदबू तो व्यक्ति ने सह-यात्री को मारा चाकू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 02:51 pm IST

कई लोग होते हैं जिनके पैरों में अधिक पसीना आने और हवा ना लगने के कारण मोजों से गंदी बदबू आती है। जब कभी भी आपको इस प्रकार गंदे मोजो की बदबू आती है तो आप या तो वहां से उठकर चले जाते हैं या नाक पर हाथ रख लेते हैं।

RUSSIA- India TV Hindi
RUSSIA

कई लोग होते हैं जिनके पैरों में अधिक पसीना आने और हवा ना लगने के कारण मोजों से गंदी बदबू आती है। जब कभी भी आपको इस प्रकार गंदे मोजो की बदबू आती है तो आप या तो वहां से उठकर चले जाते हैं या नाक पर हाथ रख लेते हैं। लेकिन क्या कोई मोजे की बदबू के लिए किसी का खून कर सकता है? दरअसल मामला रूस का है जहां बदबूदार मोजें की वजह से व्यक्ति ने दूसरे का कत्ल कर दिया। (2017 के अंत में उठा पर्दा, कैसे हुआ था सौरमंडल का जन्म )

मीडिया खबरों के मुताबिक, यह घटना कुछ हफ्ते पुरानी है जो कि अब सामने आ रही है। रूस के मॉस्को से एक 56 वर्ष का अधेड़ कैलिनिनग्राद की फ्लाइट में सफर कर रहा था। उसकी बगल वाली सीट पर एक 31 वर्षीय व्यक्ति बैठा हुआ था। फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी व्यक्ति ने अपने जूते और मोजे खोल दिए। उसके मोजों से इतनी गंदी बदबू आ रही ती कि जिससे परेशान होकर अधेड़ व्यक्ति ने उसे जूते पहनने के लिए कहा। युवक ने बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद अधेड़ व्यक्ति गुस्से में आ गया जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि फ्लाइट स्टाफ को जैसे-तैसे करके स्थिति को संभालना पड़ा, लेकिन उड़ान के लैंड होने के बाद दोनों एयरपोर्ट की पार्किंग में भी भिड़ गए। उनके बीच मारपीट भी हुई। इस बीच अधेड़ व्यक्ति ने युवक के सीने में चाकू मार दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. डॉक्टरों के मुताबिक इस हमले में युवक के दिल को भी नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस हमले के लिए आरोपी को करीब 10 साल तक की सजा हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश