1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में लक्जरी कार का गलत इस्तेमाल करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

ब्रिटेन में लक्जरी कार का गलत इस्तेमाल करने पर भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2016 11:38 pm IST,  Updated : May 27, 2016 11:38 pm IST

लंदन: लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पार्किंग सेवा का संचालन कर रहे भारतीय मूल के एक कारोबारी पर एक महिला की रेंज रोवर वाहन को गैरकानूनी ढंग से चलाने के मामले में छह सप्ताह

Range Rover car- India TV Hindi
Range Rover car

लंदन: लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पार्किंग सेवा का संचालन कर रहे भारतीय मूल के एक कारोबारी पर एक महिला की रेंज रोवर वाहन को गैरकानूनी ढंग से चलाने के मामले में छह सप्ताह की निलंबित सजा सुनाई गई है और जुर्माना लगाया गया है।

देविंदर सिंह (30) को वाहन चलाने से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। उनको 350 पाउंड का हर्जाना और 80 पाउंड का अतिरिक्त शुल्क देने को कहा गया है। एलिंग मजिस्ट्रेट की अदालत ने यह आदेश दिया।

सिंह की एक ग्राहक ने पुलिस के समक्ष शिकायत की थी कि जब वह छुट्टियां मनाने बाहर गई थी तो उन्होंने उसकी कार का इस्तेमाल किया। यह महिला ग्राहक अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट सिंह के की येस पार्किंग में छोड़कर गई थी। स्कॉटलैंड के प्रवक्ता ने कहा कि सिंह को बिना बीमा के वाहन चलाने और गाड़ी के मालिक की इजाजत के बिना उसका इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है। सिंह ने सभी आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश