1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. डार्टमंड फुटबाल टीम की बस में तीन विस्फोट, स्पेन का खिलाड़ी घायल

डार्टमंड फुटबाल टीम की बस में तीन विस्फोट, स्पेन का खिलाड़ी घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2017 11:26 am IST,  Updated : Apr 12, 2017 11:26 am IST

मोनाको के खिलाफ चैम्पियंस लीग मैच खेलने जा रही बोरूशिया डार्टमंड फुटबाल टीम की बस में तीन विस्फोट हो गए जिसमें स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्क बारतरा घायल हो गए।

dartmund - India TV Hindi
dartmund

डार्टमंड: मोनाको के खिलाफ चैम्पियंस लीग मैच खेलने जा रही बोरूशिया डार्टमंड फुटबाल टीम की बस में तीन विस्फोट हो गए जिसमें स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्क बारतरा घायल हो गए।

बारतरा को कलाई में चोट लगी क्योंकि बस की खिड़की के कांच उन्हें लग गए थे। इस विस्फोट की वजह से आज क्वार्टर फाइनल मैच स्थगित करना पड़ा। क्लब ने कहा कि खिलाड़ी स्तब्ध लेकिन सुरक्षित हैं।

वेस्टर्न जर्मनी के पुलिस प्रमुख ग्रेगोर लांगे ने कहा कि यह संगठित आतंकी हमला नहीं लग रहा है। स्थानीय अभियोजकों ने कहा कि विस्फोट के पास मौके से एक पत्र बरामद हुआ है। उन्होंने कहा , इसकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।

बस दस किलोमीटर दूर स्थित बोरूशिया स्टेडियम जा रही थी। विस्फोट से बस की खिड़कियां टूट गई और बस दाहिने ओर से जल गई। डार्टमंड के सीईओ हैंस जोकिम वाज्के ने कहा, पूरी टीम स्तब्ध है। इस तरह की याद जल्दी नहीं मिटती। लंबे समय तक यह जेहन में रहेगा। मैच अब आज शाम 6.45 (स्थानीय समयानुसार) खेला जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश