1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कोरोना वायरस से दुनियाभर में 60,000 से अधिक की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख के पार

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 60,000 से अधिक की मौत, संक्रमित लोगों की संख्या 11 लाख के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 10:19 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 11:29 pm IST

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में 60,000 से अधिक लोगों की मौत चुकी है, जिनमें लगभग तीन चौथाई मौतें केवल यूरोप में हुई हैं। इसके साथ ही विश्वभर में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार कर गई है।

More than 60,000 deaths worldwide due to Coronavirus, number of infected people cross 11 lakh- India TV Hindi
More than 60,000 deaths worldwide due to Coronavirus, number of infected people cross 11 lakh Image Source : AP

पेरिस: कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में 60,000 से अधिक लोगों की मौत चुकी है, जिनमें लगभग तीन चौथाई मौतें केवल यूरोप में हुई हैं। इसके साथ ही विश्वभर में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार कर गई है। आधिकारिक श्रोतों के आधार पर एएफपी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुनियाभर में अब तक कुल 60,457 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 44,132 मौतें यूरोप में हुई हैं, जो इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

आधिकारिक संख्या शायद मामलों की वास्तविक संख्या का केवल एक हिस्सा हो सकता है। इटली में सबसे ज्यादा 14,681 मौतें हुई हैं, इसके बाद स्पेन में 11,744 मौतें, अमेरिका में 7,159 मौतें, फ्रांस में 6,507 मौतें और ब्रिटेन में 4,313 मौतें हुई हैं। दुनिया में 11,30,204 मामले आधिकारिक तौर पर घोषित किए गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक यूरोप (6,10,846) में हैं। अमेरिका में 2,90,219 मामले, जबकि एशिया में 1,15,777 मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में शनिवार को सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की गयी और संक्रमितों की कुल संख्या तीन हजार से अधिक हो गयी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 13 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गयी। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से अब भी 2,784 लोग संक्रमित हैं जबकि 212 लोग ठीक हो गए हैं।

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में आठ, दिल्ली और गुजरात में दो-दो और तमिलनाडु में एक मरीज की मौत हो गयी। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 525 नए मामले सामने आए और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,072 हो गयी जिनमें 57 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों के आंकड़ों को सूचीबद्ध करें तो देशव्यापी मामलों की संख्या इससे अधिक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश