1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जापान के लिए गंभीर खतरा है नॉर्थ कोरिया: शिंजो आबे

जापान के लिए गंभीर खतरा है नॉर्थ कोरिया: शिंजो आबे

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2017 08:28 pm IST,  Updated : Apr 30, 2017 08:28 pm IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया को एक 'गंभीर खतरा' बताया। उत्तर कोरिया के एक नाकाम मिसाइल परीक्षण के कारण टोक्यो की एक प्रमुख सबवे प्रणाली को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा था।

Shinzo Abe | AP Photo- India TV Hindi
Shinzo Abe | AP Photo

लंदन: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया को एक 'गंभीर खतरा' बताया। उत्तर कोरिया के एक नाकाम मिसाइल परीक्षण के कारण टोक्यो की एक प्रमुख सबवे प्रणाली को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा था। 

एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, आबे ने शनिवार को रूस की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन उत्तर कोरिया के नाकाम परीक्षण को 'पूरी तरह अस्वीकार्य' और जापान के लिए 'गंभीर खतरा' बताया। उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षण की चेतावनी मिलने के बाद टोक्यो की एक प्रमुख सबवे प्रणाली की सभी लाइनों को 10 मिनट के लिए बंद कर दिया गया था।

टोक्यो मेट्रो के अधिकारी हिरोशी ताकिजावा ने कहा कि सबवे को अस्थायी तौर पर बंद किए जाने के कारण शनिवार सुबह 13,000 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ताकिजावा ने कहा कि यह पहली बार है, जब किसी मिसाइल परीक्षण के कारण सेवा को बंद करना पड़ी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश